कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 26 में शीतला माता मंदिर के समीप रविवार तड़के चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने उस घर को निशाना बनाया, जहां घर की मालकिन गायत्री देवी अपने पूरे परिवार के साथ सो रही थीं। चोरी की यह वारदात इतनी सफाई से की गई कि किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह जब घर की मालकिन नींद से जगीं, तब इस घटना का खुलासा हुआ। सुबह मोबाइल नहीं मिला, तब हुआ चोरी का एहसास गायत्री देवी ने बताया कि शनिवार रात पूरा परिवार खाना खाकर अपने-अपने कमरों में सोने चला गया था। वह रात करीब एक बजे तक जाग रही थीं और मोबाइल में समय देखने के बाद सो गईं। रविवार सुबह उन्हें गंगा स्नान के लिए जाना था। सुबह करीब चार बजे उठने पर जब उन्होंने अपना मोबाइल ढूंढा, तो वह नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने अपने पोते को जगाकर कॉल करने को कहा, लेकिन फोन स्विच ऑफ बताया गया। जब कमरे में और तलाश की गई तो पर्स भी गायब मिला, जिसमें करीब 3500 रुपए नकद, जरूरी कागजात और अलमारी की चाबी रखी थी। छत पर पड़ा मिला कंबल और झोला चोरी की आशंका होते ही पूरा परिवार जाग गया और घर की तलाशी ली गई। इस दौरान सीढ़ी पर रखी एक अलमारी खुली मिली, जिसमें रखे सारे कपड़े गायब थे। इसके बाद जब परिजन छत पर पहुंचे तो वहां एक पुराना कंबल और एक झोला कोने में पड़ा मिला। इससे यह स्पष्ट हो गया कि चोर घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर छत के रास्ते फरार हुआ है। सुबह करीब छह बजे आसपास के लोग भी जमा हो गए और जांच-पड़ताल शुरू हुई। सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी घर के बाहर लगे पास के एक मकान के सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर सुबह करीब चार बजे एक अज्ञात व्यक्ति को सामान लेकर घर से निकलते हुए देखा गया। गृहस्वामी ने बताया कि चोरी हुए पर्स में उसी अलमारी की चाबी भी थी, जिसमें जेवरात और अहम दस्तावेज रखे हुए हैं। अलमारी खोलने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वहां से भी चोरी हुई है या नहीं। घटना की सूचना मिलने पर तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 26 में शीतला माता मंदिर के समीप रविवार तड़के चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने उस घर को निशाना बनाया, जहां घर की मालकिन गायत्री देवी अपने पूरे परिवार के साथ सो रही थीं। चोरी की यह वारदात इतनी सफाई से की गई कि किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह जब घर की मालकिन नींद से जगीं, तब इस घटना का खुलासा हुआ। सुबह मोबाइल नहीं मिला, तब हुआ चोरी का एहसास गायत्री देवी ने बताया कि शनिवार रात पूरा परिवार खाना खाकर अपने-अपने कमरों में सोने चला गया था। वह रात करीब एक बजे तक जाग रही थीं और मोबाइल में समय देखने के बाद सो गईं। रविवार सुबह उन्हें गंगा स्नान के लिए जाना था। सुबह करीब चार बजे उठने पर जब उन्होंने अपना मोबाइल ढूंढा, तो वह नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने अपने पोते को जगाकर कॉल करने को कहा, लेकिन फोन स्विच ऑफ बताया गया। जब कमरे में और तलाश की गई तो पर्स भी गायब मिला, जिसमें करीब 3500 रुपए नकद, जरूरी कागजात और अलमारी की चाबी रखी थी। छत पर पड़ा मिला कंबल और झोला चोरी की आशंका होते ही पूरा परिवार जाग गया और घर की तलाशी ली गई। इस दौरान सीढ़ी पर रखी एक अलमारी खुली मिली, जिसमें रखे सारे कपड़े गायब थे। इसके बाद जब परिजन छत पर पहुंचे तो वहां एक पुराना कंबल और एक झोला कोने में पड़ा मिला। इससे यह स्पष्ट हो गया कि चोर घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर छत के रास्ते फरार हुआ है। सुबह करीब छह बजे आसपास के लोग भी जमा हो गए और जांच-पड़ताल शुरू हुई। सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी घर के बाहर लगे पास के एक मकान के सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर सुबह करीब चार बजे एक अज्ञात व्यक्ति को सामान लेकर घर से निकलते हुए देखा गया। गृहस्वामी ने बताया कि चोरी हुए पर्स में उसी अलमारी की चाबी भी थी, जिसमें जेवरात और अहम दस्तावेज रखे हुए हैं। अलमारी खोलने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वहां से भी चोरी हुई है या नहीं। घटना की सूचना मिलने पर तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


