ऋतिक रोशन को लगी चोट, गंभीर हालत में दिखे एक्टर, डरे फैंस

ऋतिक रोशन को लगी चोट, गंभीर हालत में दिखे एक्टर, डरे फैंस

Hrithik Roshan Injured: बॉलीवुड के ‘हैंडसन हंक’ कहे जाने वाले और अपनी फिटनेस से लोगों को दीवाना बनाने वाले ऋतिक रोशन को लेकर एक बेहद बुरी खबर सामने आई है, जिसने उनके चाहने वालों को चिंता में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर ऋतिक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह काफी चोटिल नजर आ रहे हैं और उन्हें चलने के लिए ‘वॉकिंग स्टिक’ (बैसाखी जैसी छड़ी) का सहारा लेना पड़ रहा है।

ऋतिक रोशन के पैर में आई चोट (Hrithik Roshan Injured)

ऋतिक रोशन को देर रात मुंबई में स्पॉट किया गया। आमतौर पर पैपराजी को देखकर मुस्कुराने वाले ऋतिक रोशन, कभी-कभी रुककर पोज देते हैं, लेकिन इस बार इसके उलट हुआ। ऋतिक इस बार काफी अलग मूड में दिखे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक्टर दर्द में हैं और छड़ी की मदद से धीरे-धीरे अपनी कार की तरफ जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने न तो कैमरों की तरफ देखा और न ही किसी से कोई बात की। उनके चेहरे पर छाई गंभीरता और चलने में हो रही तकलीफ को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

कैसे हुए ऋतिक रोशन चोटिल (Hrithik Roshan Injured walking with Walking Stick)

52 साल की उम्र में भी 25 साल के युवाओं जैसी फुर्ती रखने वाले ऋतिक रोशन आखिर इस हाल में कैसे पहुंचे, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद अपनी अगली फिल्म की ट्रेनिंग के दौरान उन्हें कोई चोट लगी है, तो कुछ इसे पुराना दर्द उभरना बता रहे हैं। हालांकि, एक्टर या उनकी टीम की तरफ से अभी तक इस पर कोई बयान नहीं आया है।

फिटनेस आइकन की ऐसी हालत देख परेशान हुए फैंस

जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, कमेंट्स की बाढ़ आ गई। फैंस अपने पसंदीदा सुपरस्टार के जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “जो इंसान ‘वॉर 2’ में जूनियर एनटीआर के साथ हवा में उड़कर एक्शन कर रहा था, उसे इस तरह छड़ी के सहारे देखना दिल तोड़ देने वाला है।” ऋतिक हमेशा से अपनी बॉडी और जबरदस्त डांस मूव्स के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में उनकी शारीरिक तकलीफ फैंस को ज्यादा अखर रही है।

Hrithik Roshan Injured walking with Walking Stick

वर्क फ्रंट पर क्या चल रहा है?

ऋतिक रोशन हाल ही में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आए थे, जहां उनके कबीर वाले किरदार ने खूब वाहवाही बटोरी थी। फिलहाल, वे अपनी सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी ‘कृष 4’ की तैयारियों में बिजी हैं। चर्चा है कि इस फिल्म के लिए वह काफी हैवी वर्कआउट और स्टंट्स की प्रैक्टिस कर रहे हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि यह चोट मामूली हो और उनका ‘सुपरहीरो’ जल्द ही दोबारा अपने पैरों पर खड़ा होकर बड़े पर्दे पर वापसी करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *