बांका के बाराहाट थाना पुलिस ने 12 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने कुल 10,372 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी बाजार कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए आंकी जा रही है। इस दौरान ट्रक चालक को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इंद्रजीत बैठ के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम द्वारा की गई। पुलिस मुख्यालय पटना के मध्य निषेध राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो से गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से एक शराब लदा ट्रक भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग से होते हुए हंसडीहा की ओर जा रहा है। पुलिस ने वाहन जांच अभियान किया शुरू सूचना मिलते ही पुलिस ने बाराहाट प्रखंड गेट के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान, पुलिस टीम ने एक संदिग्ध ट्रक को खदेड़ कर रोका। चालक पुलिस को देखकर तेज रफ्तार में भागने की कोशिश कर रहा था। तलाशी के दौरान, ट्रक में लदे भूसे के अंदर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब छुपाकर रखी हुई मिली। मौके से मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दैदौल बैगन गांव निवासी ट्रक चालक अनिल कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शराब से भरे ट्रक के साथ एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया है। गिरफ्तार चालक के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया है। पुलिस गिरफ्तार ट्रक चालक से शराब कहां लेकर जा रही थी पूछताछ कर रही है। शराब तस्करों के खिलाफ अभियान जारी बाराहाट थाना परिसर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि जिले में शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शराब माफियाओं के मंसूबों को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी। बांका के बाराहाट थाना पुलिस ने 12 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने कुल 10,372 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी बाजार कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए आंकी जा रही है। इस दौरान ट्रक चालक को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इंद्रजीत बैठ के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम द्वारा की गई। पुलिस मुख्यालय पटना के मध्य निषेध राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो से गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से एक शराब लदा ट्रक भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग से होते हुए हंसडीहा की ओर जा रहा है। पुलिस ने वाहन जांच अभियान किया शुरू सूचना मिलते ही पुलिस ने बाराहाट प्रखंड गेट के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान, पुलिस टीम ने एक संदिग्ध ट्रक को खदेड़ कर रोका। चालक पुलिस को देखकर तेज रफ्तार में भागने की कोशिश कर रहा था। तलाशी के दौरान, ट्रक में लदे भूसे के अंदर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब छुपाकर रखी हुई मिली। मौके से मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दैदौल बैगन गांव निवासी ट्रक चालक अनिल कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शराब से भरे ट्रक के साथ एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया है। गिरफ्तार चालक के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया है। पुलिस गिरफ्तार ट्रक चालक से शराब कहां लेकर जा रही थी पूछताछ कर रही है। शराब तस्करों के खिलाफ अभियान जारी बाराहाट थाना परिसर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि जिले में शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शराब माफियाओं के मंसूबों को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।


