भागलपुर में रेलवे लाइन किनारे एक अज्ञात महिला की लाश मिली है। शव के 2 मीटर की दूरी पर छोटे बच्चों की चप्पल और कुछ कपड़े भी मिले हैं। मृतका के मुंह से खून निकल रहा था, बायां हाथ टूटा है। पेट पर गंभीर जख्म के निशान है। चूड़ियां भी टूटी हुई हैं। पैरों में भी जख्म के निशान हैं। महिला ने साड़ी पहन रखी थी, पर वो भी आधी खुली थी। स्थानीय लोगों ने लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। रसलपुर थानेदार अमित सिंह मौके पर पहुंचे और बॉडी को कब्जे में लिया। पुलिस फिलहाल ट्रेन से हादसे की आशंका जता रही है। घटना रसलपुर थाना क्षेत्र के घोघा-एकचारी के बीच रेलवे लाइन एसीबी ईंट भट्टा के दक्षिण के पास की है। रेलवे प्रशासन ने बॉडी उठाने से किया मना घटना, रविवार सुबह 9:00 बजे की है। रेलवे ट्रैक के किनारे बॉडी मिलने के बाद रेलवे प्रशासन को सूचित किया गया था, लेकिन स्थानीय थाना रसलपुर होने के कारण रेलवे पुलिस ने स्थानीय पुलिस के हवाले मामले को कर दिया। 2 घंटे बीत जाने के बाद भी घटनास्थल से महिला की बॉडी नहीं उठाई गई। रसलपुर थाना अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि बॉडी को जब्त कर लिया गया है। महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। 72 घंटे तक शव सुरक्षित रखा जाएगा। वहीं, सोशल साइट्स पर फोटो शेयर किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि महिला के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत सूचित करें। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। भागलपुर में रेलवे लाइन किनारे एक अज्ञात महिला की लाश मिली है। शव के 2 मीटर की दूरी पर छोटे बच्चों की चप्पल और कुछ कपड़े भी मिले हैं। मृतका के मुंह से खून निकल रहा था, बायां हाथ टूटा है। पेट पर गंभीर जख्म के निशान है। चूड़ियां भी टूटी हुई हैं। पैरों में भी जख्म के निशान हैं। महिला ने साड़ी पहन रखी थी, पर वो भी आधी खुली थी। स्थानीय लोगों ने लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। रसलपुर थानेदार अमित सिंह मौके पर पहुंचे और बॉडी को कब्जे में लिया। पुलिस फिलहाल ट्रेन से हादसे की आशंका जता रही है। घटना रसलपुर थाना क्षेत्र के घोघा-एकचारी के बीच रेलवे लाइन एसीबी ईंट भट्टा के दक्षिण के पास की है। रेलवे प्रशासन ने बॉडी उठाने से किया मना घटना, रविवार सुबह 9:00 बजे की है। रेलवे ट्रैक के किनारे बॉडी मिलने के बाद रेलवे प्रशासन को सूचित किया गया था, लेकिन स्थानीय थाना रसलपुर होने के कारण रेलवे पुलिस ने स्थानीय पुलिस के हवाले मामले को कर दिया। 2 घंटे बीत जाने के बाद भी घटनास्थल से महिला की बॉडी नहीं उठाई गई। रसलपुर थाना अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि बॉडी को जब्त कर लिया गया है। महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। 72 घंटे तक शव सुरक्षित रखा जाएगा। वहीं, सोशल साइट्स पर फोटो शेयर किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि महिला के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत सूचित करें। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।


