बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के कागीसार गांव में एक पांच वर्षीय बच्ची की चूल्हे में गिरने से मौत हो गई। बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई थी, जिसका इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बुरी तरह से मासूम बच्ची आग में गिरने के बाद झुलसने से झारखंड के देवघर में इलाज के दौरान मौत हो गई। उबलते धान में गिर गई बच्ची
मृतका की पहचान मनोज यादव की पुत्री अनुष्का कुमारी के रूप में हुई है। घटना के समय अनुष्का घर में खेल रही थी, जबकि उसके पिता मनोज यादव खेत की सिंचाई करने गए थे। धान उबालने के लिए घर में एक बड़ा चूल्हा जल रहा था, जिसमें खेलते हुए अनुष्का अचानक गिर गई। 90 प्रतिशत झुलस गई थी
अनुष्का के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां वीणा देवी तुरंत मौके पर पहुंचीं। बच्ची को बचाने के प्रयास में मां वीणा देवी भी जख्मी हो गईं। गंभीर रूप से झुलसी अनुष्का को तुरंत कटोरिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया। कटोरिया रेफरल अस्पताल में डॉ. विनोद कुमार ने अनुष्का का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार, बच्ची लगभग 90 प्रतिशत झुलस गई थी। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे देवघर रेफर कर दिया गया। देवघर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान अनुष्का ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के कागीसार गांव में एक पांच वर्षीय बच्ची की चूल्हे में गिरने से मौत हो गई। बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई थी, जिसका इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बुरी तरह से मासूम बच्ची आग में गिरने के बाद झुलसने से झारखंड के देवघर में इलाज के दौरान मौत हो गई। उबलते धान में गिर गई बच्ची
मृतका की पहचान मनोज यादव की पुत्री अनुष्का कुमारी के रूप में हुई है। घटना के समय अनुष्का घर में खेल रही थी, जबकि उसके पिता मनोज यादव खेत की सिंचाई करने गए थे। धान उबालने के लिए घर में एक बड़ा चूल्हा जल रहा था, जिसमें खेलते हुए अनुष्का अचानक गिर गई। 90 प्रतिशत झुलस गई थी
अनुष्का के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां वीणा देवी तुरंत मौके पर पहुंचीं। बच्ची को बचाने के प्रयास में मां वीणा देवी भी जख्मी हो गईं। गंभीर रूप से झुलसी अनुष्का को तुरंत कटोरिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया। कटोरिया रेफरल अस्पताल में डॉ. विनोद कुमार ने अनुष्का का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार, बच्ची लगभग 90 प्रतिशत झुलस गई थी। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे देवघर रेफर कर दिया गया। देवघर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान अनुष्का ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।


