धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेमको मोड़ पर शनिवार की देर रात शराब के नशे में धुत कार चालक ने जमकर उत्पात मचाया। अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी और गुजर रही एक के बाद एक तीन कारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग दहशत में आ गए। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गनीमत रही कि एक परिवार इस हादसे में बाल-बाल बच गया। एक के बाद एक गाड़ियों को मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, दुर्घटना करने वाली कार में चालक के साथ दो अन्य युवक सवार थे। तीनों ने मेमको मोड़ स्थित एक शराब दुकान से शराब खरीदी और वहीं खड़े होकर शराब पी। इसके बाद नशे की हालत में चालक ने तेज रफ्तार से कार दौड़ा दी। सबसे पहले कार ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मारी। टक्कर के बाद भी चालक ने ब्रेक नहीं लगाया और आगे बढ़ते हुए दूसरी कार और फिर एक एसयूवी को भी अपनी चपेट में ले लिया। लगातार हुई टक्करों से वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। चार लोग हुए घायल, दो की हालत गंभीर इस हादसे में रणबीर कुमार और एक महिला सहित कुल चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में रणबीर कुमार और महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। अन्य दो घायलों को भी चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि सड़क पर उस समय अधिक भीड़ होती, तो हादसा और भी बड़ा हो सकता था। एक परिवार कार में सवार था, जो सौभाग्य से इस दुर्घटना में सुरक्षित बच गया। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ा हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े जाने पर चालक ने कहा कि हर किसी से गलती होती है, मुझसे भी गलती हो गई। हालांकि, कार में सवार उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार की तलाशी के दौरान शराब की बोतलें भी बरामद की हैं। घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फरार युवकों की तलाश भी की जा रही है। धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेमको मोड़ पर शनिवार की देर रात शराब के नशे में धुत कार चालक ने जमकर उत्पात मचाया। अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी और गुजर रही एक के बाद एक तीन कारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग दहशत में आ गए। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गनीमत रही कि एक परिवार इस हादसे में बाल-बाल बच गया। एक के बाद एक गाड़ियों को मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, दुर्घटना करने वाली कार में चालक के साथ दो अन्य युवक सवार थे। तीनों ने मेमको मोड़ स्थित एक शराब दुकान से शराब खरीदी और वहीं खड़े होकर शराब पी। इसके बाद नशे की हालत में चालक ने तेज रफ्तार से कार दौड़ा दी। सबसे पहले कार ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मारी। टक्कर के बाद भी चालक ने ब्रेक नहीं लगाया और आगे बढ़ते हुए दूसरी कार और फिर एक एसयूवी को भी अपनी चपेट में ले लिया। लगातार हुई टक्करों से वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। चार लोग हुए घायल, दो की हालत गंभीर इस हादसे में रणबीर कुमार और एक महिला सहित कुल चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में रणबीर कुमार और महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। अन्य दो घायलों को भी चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि सड़क पर उस समय अधिक भीड़ होती, तो हादसा और भी बड़ा हो सकता था। एक परिवार कार में सवार था, जो सौभाग्य से इस दुर्घटना में सुरक्षित बच गया। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ा हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े जाने पर चालक ने कहा कि हर किसी से गलती होती है, मुझसे भी गलती हो गई। हालांकि, कार में सवार उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार की तलाशी के दौरान शराब की बोतलें भी बरामद की हैं। घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फरार युवकों की तलाश भी की जा रही है।


