तत्काल काउंटर पर घटी यात्रियों की भीड़:समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर क्यू-मित्र प्रणाली एक्टिव, टिकट निकालना हुआ आसान

तत्काल काउंटर पर घटी यात्रियों की भीड़:समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर क्यू-मित्र प्रणाली एक्टिव, टिकट निकालना हुआ आसान

तत्काल टिकट व्यवस्था को लेकर वर्षों से चली आ रही लंबी कतार और दलालों की मनमानी पर लगाम लगनी शुरू हो गई है। पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर रेलवे मंडल में क्यू-मित्र डिजिटल प्रणाली शुरू की गई है। इसके तहत तत्काल टिकट की प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाया जा रहा है। इस पहल से यात्रियों को घंटे लाइन में खड़े रहने की मजबूरी से राहत मिली है और टिकट बुकिंग की प्रक्रिया कहीं अधिक सामान्य हो गई है। स्वचालित मशीन है क्यू-मित्र रेलवे द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार, क्यू-मित्र एक मशीन आधारित स्वचालित और मानव हस्तक्षेप मुक्त डिजिटल कतार प्रबंधन प्रणाली है। इसके जरिए तत्काल टिकट के लिए आने वाले यात्रियों को अब स्टेशन परिसर में अव्यवस्थित भीड़ धक्का मुक्की का सामना नहीं करना पड़ता। पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत को लागू करना कठिन था, लेकिन क्यू मित्र के जरिए यह तरीका निष्पक्षता के साथ लागू हो रहा है। कैसे काम करता है क्यू मित्र सिस्टम? लम्बी कतार से यात्रियों को मिली राहत तत्काल टिकट के लिए परेशान होने वाले यात्रियों का बताना है कि पहले टिकट के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता था और फिर भी टिकट मिलना तय नहीं होता था। यह प्रक्रिया तेज सरल और पारदर्शी हो गई है। यात्रियों का बताना है कि यह व्यवस्था महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है, क्योंकि उन्हें लंबी कतार और अव्यवस्था से निजात मिलती है। इस प्रणाली को सरल सुरक्षित और सभी आयु वर्ग के लिए उपयोगी बताते हुए इसे मंडल के सभी रिजर्वेशन काउंटर वाले स्टेशनों पर भी लागू करने की मांग की जा रही है। तत्काल टिकट व्यवस्था को लेकर वर्षों से चली आ रही लंबी कतार और दलालों की मनमानी पर लगाम लगनी शुरू हो गई है। पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर रेलवे मंडल में क्यू-मित्र डिजिटल प्रणाली शुरू की गई है। इसके तहत तत्काल टिकट की प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाया जा रहा है। इस पहल से यात्रियों को घंटे लाइन में खड़े रहने की मजबूरी से राहत मिली है और टिकट बुकिंग की प्रक्रिया कहीं अधिक सामान्य हो गई है। स्वचालित मशीन है क्यू-मित्र रेलवे द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार, क्यू-मित्र एक मशीन आधारित स्वचालित और मानव हस्तक्षेप मुक्त डिजिटल कतार प्रबंधन प्रणाली है। इसके जरिए तत्काल टिकट के लिए आने वाले यात्रियों को अब स्टेशन परिसर में अव्यवस्थित भीड़ धक्का मुक्की का सामना नहीं करना पड़ता। पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत को लागू करना कठिन था, लेकिन क्यू मित्र के जरिए यह तरीका निष्पक्षता के साथ लागू हो रहा है। कैसे काम करता है क्यू मित्र सिस्टम? लम्बी कतार से यात्रियों को मिली राहत तत्काल टिकट के लिए परेशान होने वाले यात्रियों का बताना है कि पहले टिकट के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता था और फिर भी टिकट मिलना तय नहीं होता था। यह प्रक्रिया तेज सरल और पारदर्शी हो गई है। यात्रियों का बताना है कि यह व्यवस्था महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है, क्योंकि उन्हें लंबी कतार और अव्यवस्था से निजात मिलती है। इस प्रणाली को सरल सुरक्षित और सभी आयु वर्ग के लिए उपयोगी बताते हुए इसे मंडल के सभी रिजर्वेशन काउंटर वाले स्टेशनों पर भी लागू करने की मांग की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *