कन्नौज में नेशनल हाईवे पर रात के समय गुरसहायगंज से कानपुर की ओर जा रहे एक ट्राले पर लोगे के भारी भरकम गार्डर लदे हुए थे। जिन्हें जंजीरों से बांधा गया था। लेकिन मंडी समिति के फ्लाईओवर पर लोहे की जंजीर अचानक से टूट गई और ट्राले से गार्डर नीचे जा गिरे। घटना से घबराए ड्राइवर ट्राले को लेकर भागने लगा, लेकिन कुछ दूर बाद वह अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक के साइड में लगे गाटरों में भिड़ गया। जिसके बाद ट्राले को छोड़कर ड्राइवर भाग गया। मामला सदर कोतवाली की मंडी समिति चौकी के पास का है। पहले 3 तस्वीरें देखिए… यहां रात 8 बजे के बाद गुरसहायगंज की ओर से आ रहे ट्राले में लोहे के हैवी गार्डर लदे हुए थे, जोकि लोहे की जंजीर से बंधे थे। जैसे ही ट्राला मंडी समिति के पास फ्लाईओवर पर पहुंचा, तभी अचानक से उसकी जंजीर टूट गई। जिससे धमाकों के साथ गार्डर सड़क पर गिर। कुछ गार्डर फ्लाईओवर पर हाईवे की ग्रिल तोड़ते हुए नीचे रेलवे ट्रैक के पास जा गिरे। जिससे बड़ा हादसा टल गया। ड्राइवर कूदकर भागा
गार्डर गिरने की घटना होते ही ड्राइवर ने ट्राले को भगा दिया। बहादुरपुर उज्जैना गांव के सामने अंडरपास से ड्राइवर ने बचने के लिए ट्रक (ट्राले) को दूसरी साइड में मोड़ दिया और फिर ट्राला अनियंत्रित होकर रेलवे लाइन की ओर घुस गया। इस बीच ड्राइवर कूद कर भाग गया। यहां लोहे के गाटर लगे होने के कारण ट्राला रेलवे ट्रैक पर नहीं पहुंच सका। कुछ देर बाद गुजरी कालिंदी एक्सप्रेस
इस घटना के कुछ ही देर बाद वहां से कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन गुजर गई। माना जा रहा कि ट्राला यदि 4 फीट और आगे होता तो ट्रेन टकरा जाती और फिर एक बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रेन गुजर जाने के बाद पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली। हालांकि रविवार सुबह तक ड्राइवर का कुछ पता नहीं लग सका।


