नारनौल में महिला अपने बेटे के साथ लापता:मायके में रहती थी, भाई ने दर्ज कराया मामला, पुलिस तलाश में जुटी

नारनौल में महिला अपने बेटे के साथ लापता:मायके में रहती थी, भाई ने दर्ज कराया मामला, पुलिस तलाश में जुटी

हरियाणा के नारनौल में थाना सदर नारनौल क्षेत्र के गांव महरमपुर से एक महिला अपने छह वर्षीय बेटे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। इस संबंध में महिला के भाई ने थाना सदर नारनौल में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(6) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है और उसकी छोटी बहन जिसकी उम्र करीब 29 साल है। वह अपने बेटे (उम्र 6 वर्ष) के साथ उनके पास ही रहती थी। बीते कल वह यह कहकर घर से निकली थी कि वह मंडलाना गांव जा रही है। उसका बेटा भी उसके साथ था, लेकिन दोनों अब तक घर वापस नहीं लौटे हैं। कई जगह किया तलाश जिसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर दोनों की आस पड़ोस, रिश्तेदारियों, उसकी बहन के ससुराल तथा कई जगह पर तलाश की, लेकिन उसकी बहन व भांजे का कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लगा। जिसके चलते उन्होंने उन दोनों के लापता होने की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शुरू की जांच युवक ने आशंका जताई कि उसकी बहन बिना किसी को बताए अपने बेटे को साथ लेकर कहीं चली गई है। शिकायत में उसके और उसके बेटे का हुलिया भी पुलिस को बताया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मां बेटे की तलाश शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *