रणजी ट्रॉफी 2026-27 के प्लेट ग्रुप फाइनल मुकाबले का आज आखिरी दिन है। आज बिहार टीम खिताब अपने नाम कर सकती है, क्योंकि मणिपुर अभी बिहार से 342 रन पीछे है। बिहार ने अपनी पहली पारी में 135.5 ओवर में 522 रन बनाया। वहीं, मणिपुर अपनी पहली पारी में 264 रन पर ऑल आउट हो गयी। बिहार ने दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए हैं। आज बिहार अपना खेल जारी रखेगी। आज के मैच जीतने के बाद बिहार एलीट ग्रुप में पहुंच जाएगा। मणिपुर टीम की ओर से रोनाल्ड एम ने बनाए 79 रन मणिपुर टीम की ओर से रोनाल्ड एम ने 79 रन बनाए, जबकि जॉटिन 25, उल्लेनाई 26 और जॉनसन 34 रन बनाया। बिहार की गेंदबाजी ने लगातार दबाव बनाए रखा। सूरज कश्यप ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 16.1 ओवर 5 मेडन 34 रन 3 विकेट झटके। वहीं, हिमांशु सिंह ने दो सफलताएं अर्जित की। प्रशांत कुमार सिंह ने भी कसी हुई लाइन और लेंथ के साथ दो विकेट हासिल किए। खालिद और आकाश राज ने 1-1 विकेट चटकाए। बिहार के दो खिलाड़ियों ने जड़ा शतक दूसरी पारी में बिहार की शुरुआत संतुलित रही। मंगल महरौर ने 31 रन और आयुष लोहारूका 1 रन बनाया, जबकि पीयूष कुमार सिंह 32 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों के बीच हुई साझेदारी ने टीम को स्थिरता प्रदान की। आकाश राज अभी 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पहली पारी में बिहार के कप्तान सक़िल गनी ने 108 और बिपिन सौरभ ने 143 रन की प्रभावी पारी खेल कर टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचा दिया है। शुरुआती ओवरों में टीम को कुछ विकेट गंवाने पड़े बिहार टीम को पहली पारी के शुरुआती ओवरों में कुछ विकेट गंवाने पड़े। हिमांशु सिंह और पियूष कुमार सिंह जल्दी पवेलियन लौट गए, जबकि मंगलमय महरौर ने 43 रन और आकाश राज ने 101 गेंदों पर 50 रन बनाकर पारी को संभाला। मणिपुर की ओर से गेंदबाजी में रेक्स और जोतिन फेइरोइजाम ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि अन्य गेंदबाजों ने भी अनुशासित लाइन और लेंथ के साथ प्रयास किया। रणजी ट्रॉफी 2026-27 के प्लेट ग्रुप फाइनल मुकाबले का आज आखिरी दिन है। आज बिहार टीम खिताब अपने नाम कर सकती है, क्योंकि मणिपुर अभी बिहार से 342 रन पीछे है। बिहार ने अपनी पहली पारी में 135.5 ओवर में 522 रन बनाया। वहीं, मणिपुर अपनी पहली पारी में 264 रन पर ऑल आउट हो गयी। बिहार ने दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए हैं। आज बिहार अपना खेल जारी रखेगी। आज के मैच जीतने के बाद बिहार एलीट ग्रुप में पहुंच जाएगा। मणिपुर टीम की ओर से रोनाल्ड एम ने बनाए 79 रन मणिपुर टीम की ओर से रोनाल्ड एम ने 79 रन बनाए, जबकि जॉटिन 25, उल्लेनाई 26 और जॉनसन 34 रन बनाया। बिहार की गेंदबाजी ने लगातार दबाव बनाए रखा। सूरज कश्यप ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 16.1 ओवर 5 मेडन 34 रन 3 विकेट झटके। वहीं, हिमांशु सिंह ने दो सफलताएं अर्जित की। प्रशांत कुमार सिंह ने भी कसी हुई लाइन और लेंथ के साथ दो विकेट हासिल किए। खालिद और आकाश राज ने 1-1 विकेट चटकाए। बिहार के दो खिलाड़ियों ने जड़ा शतक दूसरी पारी में बिहार की शुरुआत संतुलित रही। मंगल महरौर ने 31 रन और आयुष लोहारूका 1 रन बनाया, जबकि पीयूष कुमार सिंह 32 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों के बीच हुई साझेदारी ने टीम को स्थिरता प्रदान की। आकाश राज अभी 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पहली पारी में बिहार के कप्तान सक़िल गनी ने 108 और बिपिन सौरभ ने 143 रन की प्रभावी पारी खेल कर टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचा दिया है। शुरुआती ओवरों में टीम को कुछ विकेट गंवाने पड़े बिहार टीम को पहली पारी के शुरुआती ओवरों में कुछ विकेट गंवाने पड़े। हिमांशु सिंह और पियूष कुमार सिंह जल्दी पवेलियन लौट गए, जबकि मंगलमय महरौर ने 43 रन और आकाश राज ने 101 गेंदों पर 50 रन बनाकर पारी को संभाला। मणिपुर की ओर से गेंदबाजी में रेक्स और जोतिन फेइरोइजाम ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि अन्य गेंदबाजों ने भी अनुशासित लाइन और लेंथ के साथ प्रयास किया।


