पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी करने वाली जहानाबाद की छात्रा की मौत मामले में सीआईडी की फॉरेंसिक की टीम ने शनिवार को एसआईटी को जांच रिपोर्ट सौंप दी। एफएसएल की रिपोर्ट में भी छात्रा के साथ दरिंदगी होने की बात कही गई है। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर एसआईटी ने इसकी पुष्टि नहीं की गई है। इधर, पटना पुलिस की ओर से शनिवार की देर रात प्रेस रिलीज़ जारी करके कहा गया कि नीट छात्रा के कपड़ों में पुरूष के स्पर्म के मिले हैं। पुलिस की ओर से जारी प्रेस रिलीज़ में लिखा गया है कि, “एफ़एसएल की ओर से किए गए परीक्षण में कथित तौर पर घटना के समय पहने अंडरगार्मेंट्स में मानव स्पर्म के अवशेष मिले हैं। एफ़एसएल द्वारा उनकी डीएनए प्रोफ़ाइलिंग की जा रही है।”



