स्कूलों की मरम्मत के फर्जी बिल लगाने वाला गिरफ्तार:6 स्कूल के प्रिंसिपल के साइन निकले फेक, विभाग से पैसे लेने की कोशिश

स्कूलों की मरम्मत के फर्जी बिल लगाने वाला गिरफ्तार:6 स्कूल के प्रिंसिपल के साइन निकले फेक, विभाग से पैसे लेने की कोशिश

सतना में फर्जी निर्माण कार्य दिखाकर सरकारी पैसे लेने की कोशिश करने वाले एक संविदाकार को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने 6 सरकारी स्कूलों के मरम्मत कार्य के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर भुगतान लेने का प्रयास किया। यह मामला उस समय सामने आया जब जिला शिक्षा अधिकारी कंचन श्रीवास्तव ने सिटी कोतवाली थाना प्रभारी को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने स्कूलों के मरम्मत कार्य से जुड़े फर्जी बिल और कागजात लगाकर भुगतान मांगने की कोशिश की थी। फर्जी साइन बनाकर लगाया था बिल
मामले में फरियादी पवन कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि संविदाकार सत्यव्रत तिवारी ने योजनाबद्ध तरीके से सरकारी पैसे हड़पने की कोशिश की। जांच में यह भी सामने आया कि दस्तावेजों में स्कूल प्राचार्यों के फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने एक विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी सत्यव्रत तिवारी (उम्र 35 वर्ष), निवासी ग्राम देवरा, जिला मऊगंज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *