26 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश, स्कूल, कॉलेज, दफ्तर सब रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किया आदेश

Public holiday: 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस दिन पूरे प्रदेश में सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे। सरकार ने आदेश जारी किया है कि 26 जनवरी को कोई सरकारी काम नहीं होगा।

स्कूलों में नहीं होगी पढ़ाई

आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक, यह दिन पूरे उत्तर प्रदेश में छुट्टी का रहेगा। स्कूल-कॉलेजों में नियमित पढ़ाई नहीं होगी। दफ्तरों में भी फाइलें, मीटिंग या कोई अन्य काम नहीं चलेगा। लोग इस दिन आराम कर सकेंगे और परिवार के साथ समय बिता सकेंगे। हालांकि स्कूल बंद रहेंगे, लेकिन गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम के लिए बच्चों को थोड़ी देर के लिए स्कूल बुलाया जाएगा। सुबह कुछ घंटों में झंडा फहराया जाएगा, राष्ट्रगान गाया जाएगा और छोटे-मोटे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बच्चे इनमें हिस्सा लेकर वापस घर लौट आएंगे।

कार्यक्रम का होगा आयोजन

इसी तरह कई सरकारी दफ्तरों और विभागों में भी गणतंत्र दिवस का विशेष समारोह होता है। वहां कर्मचारी झंडोत्तोलन करेंगे, राष्ट्रगान गाएंगे और देश के लिए कुछ अच्छे संदेश साझा करेंगे। लेकिन इन कार्यक्रमों के बाद दफ्तर पूरी तरह बंद हो जाएगा और कोई काम नहीं होगा। गणतंत्र दिवस भारत का बहुत खास त्योहार है। 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। इसलिए पूरे देश में इसे बड़े उत्साह से मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश में भी विभिन्न जगहों पर परेड, झांकियां और कार्यक्रम होते हैं।

निजी दफ्तरों में भी जारी आदेश

सरकार चाहती है कि इस दिन लोग खुशी-खुशी उत्सव मनाएं, राष्ट्र के प्रति सम्मान दिखाएं और देशभक्ति की भावना जगाएं। छुट्टी होने से लोग कई सारे प्लान भी बना रहे हैं। निजी स्कूल और दफ्तरों पर यह आदेश लागू नहीं होता, लेकिन ज्यादातर निजी जगहें भी इस दिन छुट्टी देती हैं या सिर्फ कार्यक्रम रखती हैं। वहीं किसी प्रकार से बैंक और अन्य संस्था भी नहीं खुलेंगे। बता दें कि सोमवार को गणतंत्र दिवस होने के कारण लोगों को लंबी छुट्टी मिली है। शनिवार, रविवार और सोमवार को लोग इस बार छुट्टी का आंनद ले रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *