चंदवा | केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित एवं लागू किए जा रहे यूजीसी बिल को लेकर देशभर में शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों और छात्र समुदाय के बीच गंभीर चिंता व्याप्त है। इसी क्रम में ब्राह्मण उत्थान संगठन से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता अंकित कुमार तिवारी ने यूजीसी बिल का विरोध करते हुए कहा कि यह बिल उच्च शिक्षा की स्वायत्तता और समान अवसर की भावना को कमजोर करता है, जिसका सीधा असर सवर्ण समाज के छात्रों पर पड़ेगा। मेदिनीनगर|चैनपुर (कैमूर) में ब्वायफ्रेंड से मोबाइल पर झगड़े के बाद एक एएनएम ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फांसी लगाने के पहले उसने ब्वायफ्रेंड अभिषेक को कॉल किया था। जो कि झारखंड के पलामू के जपला का निवासी अभिषेक ठाकुर है। फोन के बाद वह चैनपुर पहुंचा। एएनएम का दरवाजा पीटकर खुलवाने की कोशिश की, जहां लोगों ने उसे पकड़ लिया। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत हाटा के वार्ड नंबर 6 की है। नर्स करीब साढ़े छह माह से चैनपुर प्रखंड के बखारी देवी उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित थी। चैनपुर में किराए के कमरे में रहती थी। एएनएम आशा कुमारी रोहतास जिले के डेहरी प्रखंड अंतर्गत अकोढ़ीगोला के बांक गांव के उमाशंकर गुप्ता की पुत्री थी। महुआडांड़ | नेतरहाट आवासीय विद्यालय में शनिवार को किरकी फाउंडेशन, रांची के तत्वावधान में विद्यालय परिसर में सुव्यवस्थित अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते पर्यटन, पर्यटकों की संख्या में वृद्धि तथा उसके कारण उत्पन्न हो रही अपशिष्ट समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रभावी प्रबंधन की रूपरेखा तैयार करना था। कार्यशाला के दौरान नेतरहाट क्षेत्र में वन एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विशेष रूप से चर्चा की गई। साथ ही प्रमुख पर्यटक स्थलों, बाजारों, होटलों एवं अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में उत्पन्न होने वाले कचरे के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक प्रबंधन पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।इस अवसर पर अपशिष्ट प्रबंधन के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने तथा उसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विद्यालय प्रबंधन एवं किरकी फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से प्रयास करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार, सम्मेलन प्रभारी रवि प्रकाश सिंह, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं तथा किरकी फाउंडेशन की निदेशक किरण कुमारी सहित फाउंडेशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को स्वच्छता, कचरा पृथक्करण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। लातेहार|नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ललमटिया मोहल्ले स्थित सामुदायिक भवन में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। इस संबंध में शनिवार को ग्रामीणों ने बैठक कर विरोध किया। ग्रामीण बालेश्वर उरांव, देव चरण उरांव, किनेश्वर उरांव आदि ने बताया कि उक्त सामुदायिक भवन का निर्माण आदिवासी समाज की बैठकों, सामाजिक आयोजनों तथा बच्चों के पठन-पाठन के उद्देश्य से कराया गया था। इसी भवन में आदिवासी समाज के लोग अपनी सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं की जानकारी बच्चों को देते थे। लेकिन विगत दिनों नगर पंचायत कार्यालय, लातेहार द्वारा इस सामुदायिक भवन का रंग-रोगन कर उसे अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तब्दील कर दिया गया, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हैं।ग्रामीणों का कहना है कि वे अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोलने के विरोध में नहीं हैं, बल्कि उनका विरोध इस बात को लेकर है कि समाज के लिए बनाए गए सामुदायिक भवन को स्वास्थ्य केंद्र में बदल दिया गया। ग्रामीणों ने मांग की कि सामुदायिक भवन को यथावत रखा जाए तथा अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थापना किसी अन्य उपयुक्त भवन में की जाए, ताकि दोनों उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो सकें।


