बुलियन डीलरों ने सोने के व्यापार से दूरी बनाई:सोना 1.61 लाख प्रति 10 ग्राम, चांदी 3.41 लाख प्रति किलो के पार; खरीदारों को नहीं मिल रहा सोना

बुलियन डीलरों ने सोने के व्यापार से दूरी बनाई:सोना 1.61 लाख प्रति 10 ग्राम, चांदी 3.41 लाख प्रति किलो के पार; खरीदारों को नहीं मिल रहा सोना

शुक्रवार को चांदी ने नया इतिहास रच दिया। पहली बार एक आउंस चांदी की कीमत तीन अंक यानी 100 डॉलर के पार हो गई। सोना भी 5,000 डॉलर प्रति आउंस के करीब पहुंच गया। इससे जयपुर में चांदी एक ही दिन में 12,500 रु. चढ़कर 3.41 लाख रु. प्रति किलो के पार हो गई। सोना भी 1,300 रु. चढ़कर 1.61 लाख प्रति दस ग्राम के भाव बिका। दूसरी तरफ, कीमत में अप्रत्याशित तेजी से बाजार में सोने के खरीदार बढ़ गए, लेकिन बुलियन डीलर नए सौदे करने से बच रहे हैं। वायदा एक्सचेंज एमसीएक्स पर सोने-चांदी का मार्जिन बढ़ा दिया गया। हर कीमत वृद्धि के साथ मार्जिन बदला जा रहा है। एमसीएक्स पर सोना-चांदी का ट्रेड हो रहा है। बता दें, इस माह चांदी 1.05 लाख रु. प्रति किलो यानी 44.40% और सोना 25,100 रु. यानी 18.42% चढ़ चुका है। शेष | पेज 8 डब्बा कारोबारी गायब कीमतों में अप्रत्याशित तेजी से डब्बा कारोबार करने वाले व्यापारी बाजार से गायब हो गए। बताया जा रहा है कि इनकी देनदारी काफी बढ़ गई। करोड़ों रुपए के सौदों का निपटान बाकी है। जिन्होंने खरीद के सौदे किए, उनको डिलीवरी नहीं मिल रही। वहीं, जिन्होंने पहले सेल के सौदे किए थे, वे चांदी- सोना देने को तैयार नहीं हैं। सर्राफा व्यापारियों के बीच पुराने सौदों को निपटाने को लेकर खींचतान बढ़ती जा रही है। भास्कर एक्सपर्ट – मनीष खूंटेटा, उपाध्यक्ष, सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर इस तेजी के पीछे जोखिम भी छुपा है अमेरिकी राष्ट्रपति के यूरोपीय देशों को ग्रीनलैंड पर समर्थन नहीं देने पर टैरिफ की धमकी से सोने-चांदी की तेजी को नया ट्रिगर मिला है। यूरोपीय फर्मों ने यूएस ट्रेजरी बिल बेचने शुरू कर दिए। इससे डॉलर इंडेक्स निचले स्तर तक उतर गया। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय तनाव घटता है और ट्रेजरी यील्ड बढ़ती है तो कीमत में अचानक गिरावट का खतरा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *