द विजन में निशुल्क व साईं इंटरनेशनल में विशेष छूट पर कई बच्चों का हुआ नामांकन

द विजन में निशुल्क व साईं इंटरनेशनल में विशेष छूट पर कई बच्चों का हुआ नामांकन

भास्कर न्यूज | इटखोरी ज्ञान की देवी सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर द विजन पब्लिक स्कूल में लगभग 103 बच्चों का निशुल्क नामांकन हुआ। यहां अभिभावक उत्साह पूर्वक अपने-अपने बच्चों के साथ विद्यालय पहुंचकर पहले मां सरस्वती की आराधना की। इसके बाद प्रसाद ग्रहण करते हुए अपने-अपने बच्चों का निशुल्क नामांकन करवाए। यह स्कूल इटखोरी क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है। वही साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में भी लगभग 15 बच्चों का विशेष छूट पर नामांकन प्रक्रिया पूरा किया गया। द विजन पब्लिक स्कूल के निदेशक नीरज कुमार सिन्हा एवं साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एचजी तिवारी ने बताया कि आगामी 26 जनवरी तक यह प्रक्रिया हम लोगों के स्कूल में जारी रहेगा। इसलिए अभिभावक बिना देर किए समय रहते अपने-अपने बच्चों का निशुल्क एवं विशेष छूट पर नामांकन करवाएं। द विजन पब्लिक स्कूल में बच्चों का निशुल्क नामांकन प्रक्रिया में मुख्य रूप से निदेशक नीरज कुमार सिन्हा, सहायक शिक्षक दीपक कुमार सिंह, मंटू गुप्ता, अजीत सिंह, नरेश गुप्ता, सुमन कुमार, अनुराधा सिंह एवं शिव शंकर प्रसाद जुटे रहे। भास्कर न्यूज | इटखोरी ज्ञान की देवी सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर द विजन पब्लिक स्कूल में लगभग 103 बच्चों का निशुल्क नामांकन हुआ। यहां अभिभावक उत्साह पूर्वक अपने-अपने बच्चों के साथ विद्यालय पहुंचकर पहले मां सरस्वती की आराधना की। इसके बाद प्रसाद ग्रहण करते हुए अपने-अपने बच्चों का निशुल्क नामांकन करवाए। यह स्कूल इटखोरी क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है। वही साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में भी लगभग 15 बच्चों का विशेष छूट पर नामांकन प्रक्रिया पूरा किया गया। द विजन पब्लिक स्कूल के निदेशक नीरज कुमार सिन्हा एवं साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एचजी तिवारी ने बताया कि आगामी 26 जनवरी तक यह प्रक्रिया हम लोगों के स्कूल में जारी रहेगा। इसलिए अभिभावक बिना देर किए समय रहते अपने-अपने बच्चों का निशुल्क एवं विशेष छूट पर नामांकन करवाएं। द विजन पब्लिक स्कूल में बच्चों का निशुल्क नामांकन प्रक्रिया में मुख्य रूप से निदेशक नीरज कुमार सिन्हा, सहायक शिक्षक दीपक कुमार सिंह, मंटू गुप्ता, अजीत सिंह, नरेश गुप्ता, सुमन कुमार, अनुराधा सिंह एवं शिव शंकर प्रसाद जुटे रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *