गोरखपुर में शनिवार को ‘आरम्भ एक आगाज’ के तहत ‘गुलिस्ता ए गोरखपुर युवा कवि सम्मेलन’ का आयोजन अदित्री होटल तारामंडल में किया गया । जिसमें शहर के युवा कवियों ने न केवल शाम को यादगार बनाया बल्कि वहां मौजूद लोगों को साहित्य रस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान युवा कवियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खुद की लिखी गई कविता से समाज के जरूरी बदलाव को उजागर किया। श्रोताओं ने उनके शानदार प्रयासों की सराहना की तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। सरस्वती वंदना से आगाज कार्यक्रम की शुरुआत कवयित्री नेहा मिश्रा ने सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद युवा कवि प्रज्वल शुक्ला ने अपनी जब कविता पढ़ी तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। युवा कवयित्री वसुंधरा वर्मा ने ‘घर के आगे भी सपने दिखाओ’ अपनी कविता से लोगों को ध्यान खींचा। भक्तिमय हुआ माहौल युवा कवि कौशल नादान ने जब अपनी मुक्तक,’राम का नाम इतना सुंदर है,तो कितने सुंदर हमारे राम होंगे’ सुनाया तो पूरा सभागार का माहौल भक्तिमय हो गया। कवि ने नितेश सिंह ने अपनी रचना में संदेश देते हुए कहा कि नया है जमाना नयी है कहानी श्रोताओं ने खूब दाद दी। इसके बात कवि अमर हिंदुस्तानी, प्रीति मिश्रा, शिवेंद्र मणि त्रिपाठी ने अपनी अपनी रचनाएं पढ़कर वाहवाही लूटी। कुश्ती संघ के पदाधिकारी ने किया उद्घाटन कवि सम्मेलन का उद्घाटन उत्तरप्रदेश के कुश्ती संघ के पदाधिकारी मायाशंकर शुक्ल, डॉक्टर जितेंद्र मिश्र,कौस्तुभ नारायण मिश्र,डॉक्टर नितेश सिंह,सत्यार्थ मिश्रा ने किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमनाथ मिश्र ने किया। संचालन हरिकृष्ण पाण्डेय ने किया। अतिथियों का स्वागत डॉक्टर दीनबंधु शुक्ल और विवेकानंद मिश्र ने किया ।आभार प्रदीप मिश्र ने किया । इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष जगदीश पाण्डेय, सेंट्रल एकेडमी के प्रवन्धक श्रींजय मिश्र, लालजी यादव, अजय यादव, डॉक्टर जनार्धन सिंह, जयप्रकाश यादव,डॉक्टर अभिषेक पाण्डेय और अन्य लोग उपस्थित रहे ।


