असरगंज में शनिवार को तीन सड़क हादसे:महिला समेत 3 लोग घायल, सभी भागलपुर रेफर

असरगंज में शनिवार को तीन सड़क हादसे:महिला समेत 3 लोग घायल, सभी भागलपुर रेफर

मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है। परिजनों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज लाया गया। वहां डॉ. निधि ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया। घायलों में तारापुर थाना क्षेत्र के मुश्कीपुर निवासी 60 वर्षीय आशा देवी पत्नी जवाहर प्रसाद, मिल्क जोरारी निवासी शिवम आर्या (18) पुत्र राजीव रंजन और असरगंज थाना चौक निवासी 42 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र राजन पंजियारा शामिल हैं। मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है। परिजनों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज लाया गया। वहां डॉ. निधि ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया। घायलों में तारापुर थाना क्षेत्र के मुश्कीपुर निवासी 60 वर्षीय आशा देवी पत्नी जवाहर प्रसाद, मिल्क जोरारी निवासी शिवम आर्या (18) पुत्र राजीव रंजन और असरगंज थाना चौक निवासी 42 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र राजन पंजियारा शामिल हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *