वैशाली के भगवानपुर प्रखंड के विभिन्न इलाकों में शनिवार देर शाम विद्या की देवी माता सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। रात करीब 8 बजे पूजा अर्चना के बाद हर्षोल्लास के साथ प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। विसर्जन जुलूस गाजे-बाजे के साथ निकाला गया। यह जुलूस भगवानपुर अड्डा चौक से होते हुए भगवानपुर पूर्वी बाजार पहुंचा, जहां प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पूरे प्रखंड में माता सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई, जिसके बाद भक्तों ने धूमधाम से प्रतिमाओं को विदाई दी। वैशाली के भगवानपुर प्रखंड के विभिन्न इलाकों में शनिवार देर शाम विद्या की देवी माता सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। रात करीब 8 बजे पूजा अर्चना के बाद हर्षोल्लास के साथ प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। विसर्जन जुलूस गाजे-बाजे के साथ निकाला गया। यह जुलूस भगवानपुर अड्डा चौक से होते हुए भगवानपुर पूर्वी बाजार पहुंचा, जहां प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पूरे प्रखंड में माता सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई, जिसके बाद भक्तों ने धूमधाम से प्रतिमाओं को विदाई दी।


