कटनी के जंगल में जुआ फड़ पर छापा:8 आरोपी गिरफ्तार; 1.13 लाख कैश और 18 बाइक और 8 मोबाइल जब्त

कटनी के जंगल में जुआ फड़ पर छापा:8 आरोपी गिरफ्तार; 1.13 लाख कैश और 18 बाइक और 8 मोबाइल जब्त

कटनी की बरही थाना पुलिस ने ग्राम करौंदी कला के पास घने जंगल में चल रहे एक बड़े जुआ फड़ पर दबिश दी। इस कार्रवाई में पुलिस ने 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है और मौके से नगदी सहित वाहन जब्त किए हैं। मुखबिर की सूचना पर जंगल में घेराबंदी बरही थाना प्रभारी अरविंद चौबे को सूचना मिली थी कि करौंदी कला के सुनसान जंगल में बड़े पैमाने पर जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने जंगल में चारों तरफ से घेराबंदी की और अचानक छापा मार दिया। पुलिस को देख जुआरियों में हड़कंप मच गया और कई लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने 8 आरोपियों को धर दबोचा। नगदी के साथ मिली बाइकें पुलिस ने मौके से 1 लाख 13 हजार 800 रुपए नगद, 8 महंगे स्मार्टफोन और ताश की गड्डियां बरामद की हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि फड़ के पास से कुल 18 मोटरसाइकिलें मिलीं। इनमें से 12 बाइक लावारिस हालत में पाई गईं, जिनके मालिक पुलिस को देखकर भाग निकले। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया है। ये जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे पकड़े गए आरोपियों में बरही और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले सतीश सोनी, जितेंद्र गुप्ता, राम जी ताम्रकार, राकेश जयसवाल, शेख राजा, आशीष सोनी, धनेंद्र द्विवेदी और नफीस खान शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इनमें से कई आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है और ये आदतन जुआ खिलाने का काम करते हैं। सख्त धाराओं में मामला दर्ज थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। लावारिस मिली मोटरसाइकिलों को भी पुलिस एक्ट के तहत जब्त कर उनके मालिकों की तलाश की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के सट्टेबाजों और जुआरियों में खौफ का माहौल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *