कानपुर के पनकी में चोरी के बाद एक कार्यक्रम से वापस आए परिवार पर हमला कर फरार हो जाने के मामले में 25 हजार के इनामिया जावेद उर्फ जुगनू को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।करीब एक माह पहले घर से चोरी कर भाग रहे शातिर के साथी को परिवार ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। फरार होने के बाद घोषित हुआ था ईनाम पनकी स्वराज नगर निवासी दिलीप पाल 27 दिसम्बर को मोहल्ले में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद परिवार के साथ देर रात घर लौटे तो उन्हें घर का मुख्य द्वार खुला मिला।अंदर जाने लगे तो दो युवकों ने उन पर लोहे की राड से हमला कर भागने का प्रयास किया। उन्होंने परिवार की मदद से विजय नगर निवासी आरोपित मनोज अरोड़ा को पकड़ कर लिया। जबकि साथी एक बैग के साथ मौके से भाग निकला। वह अंदर पहुंचे जहां घर का सामान बिखरा मिला और घर से 50 हजार रूपये नकदी समेत लाखों की ज्वेलरी गायब मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देकर पकड़े गए मनोज अरोड़ा को पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिसिया पूंछताछ में आरोपित ने साथी जावेद के बारे में बताया।मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। तमाम प्रयास के बाद जब दूसरे आरोपी का पता नहीं चला तो उसके खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया गया। शनिवार को पुलिस ने मूलरूप से चमन गंज के घुसियाना निवासी शातिर अपराधी जावेद उर्फ जुगनू को करीब दस हजार रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया। शातिर पर कई मुकदमे दर्ज हैं पकड़ा गया शातिर पर पहले से ही कई अपराधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस जाँच में सामने आया कि शातिर पहले भी कई बार चोरी और लूट कि घटना में सम्मिलित रहा है और जेल जा चुका है। पनकी स्वराज नगर चोरी की घटना में शातिर मकान मालिक पर हमला कर फरार हो गया था थाना प्रभारी बोले- पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि शातिर जावेद के खिलाफ आधा दर्जन मुकदमे पंजीकृत है,वह हाल ही में जेल से छूट कर आया था


