महाराष्ट्र ब्राह्मण सभा में हुआ 12 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार

महाराष्ट्र ब्राह्मण सभा में हुआ 12 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार

महाराष्ट्र ब्राह्मण सभा की ओर से लाला का बाजार स्थित नव निर्मित भवन में 12 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न हुआ। इस धार्मिक अवसर पर गुरुजी राजोपाधाय चंद्रकांत शेंडे और वैदिक ब्राह्मण संघ के विवेक पराडकर ने विधिपूर्वक धार्मिक क्रियाएं कराई गईं। कार्यक्रम की शुरुआत गणपति पूजन से हुई, इसके बाद स्वस्ति पुण्य वाचन, मातृका पूजन, नांदी श्राद्ध, मंडप प्रतिष्ठा, देव प्रतिष्ठा, मंगलाषट्क, गायत्री दीक्षा और उपनयन होम आदि संस्कारों का आयोजन हुआ। बटुकों के साथ उनके पिता और गर्जियन भी इस समारोह में उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, यशवंत इंदापुरकर, सभापति मनोज तोमर, पार्षद अनिल साखला, संजीव पोतनीस, आर्किटेक्ट जाई शेजवलकर सहित अन्य सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे। संस्था को विशेष सहयोग देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन में सहयोग देने वाले प्रमुख व्यक्तियों में हेमंत खेडक़र, पवन गणफुले, पुनीत जोशी, भूषण नारले, संजय चांदोरकर, अजय सुरंगे और प्रवक्ता निशिकांत सुरंगे का योगदान रहा। संचालन दत्तात्रेय भालेराव जबकि आभार सभा अध्यक्ष अशोक खेडक़र ने व्यक्त किया।

जनेऊ संस्कार प्राप्त करने वाले बटुकों के नाम : काव्य, हर्षद, हर्षवर्धन, अदविक, शुभंम, राम, गोपाल, माधव, प्रकर्ष, सार्थक, सानिध्य, सितांश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *