बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भूसे से लदे 12 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई धौनी बाजार के पास की गई, जिसमें ट्रक चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, शराब को भूसे के अंदर छिपाकर झारखंड से समस्तीपुर ले जाया जा रहा था। शनिवार की संध्या कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम में थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार, एसआई संजय कुमार सिंह, विनोद कुमार, पवन कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने शनिवार शाम रजौन थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से शराब की एक बड़ी खेप भागलपुर होते हुए आ रही है। सूचना के आधार पर टीम ने धौनी बाजार के पास घेराबंदी की। इसी दौरान पुनसिया की ओर से आ रहे शराब लदे ट्रक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। हालांकि, चालक पुलिस को देखकर ट्रक को तेज रफ्तार से भगाने लगा। पुलिस ने पीछा कर धौनी बाजार के पास ट्रक को रोक लिया और जब्त कर लिया। मौके से चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चालक की पहचान समस्तीपुर जिले के सराय रंजन थाना क्षेत्र के मनिका गांव निवासी विजय कुमार महतो के रूप में हुई है। पूछताछ में चालक ने स्वीकार किया कि शराब को भूसे के अंदर छिपाकर समस्तीपुर ले जाया जा रहा था। ट्रक की तलाशी के बाद कुल 8,179 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, बरामद शराब की बाजार कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है।इसके साथ ही एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और शराब लदा ट्रक भी जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। गिरफ्तार ट्रक चालक को रविवार को जेल भेजा जाएगा। बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भूसे से लदे 12 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई धौनी बाजार के पास की गई, जिसमें ट्रक चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, शराब को भूसे के अंदर छिपाकर झारखंड से समस्तीपुर ले जाया जा रहा था। शनिवार की संध्या कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम में थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार, एसआई संजय कुमार सिंह, विनोद कुमार, पवन कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने शनिवार शाम रजौन थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से शराब की एक बड़ी खेप भागलपुर होते हुए आ रही है। सूचना के आधार पर टीम ने धौनी बाजार के पास घेराबंदी की। इसी दौरान पुनसिया की ओर से आ रहे शराब लदे ट्रक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। हालांकि, चालक पुलिस को देखकर ट्रक को तेज रफ्तार से भगाने लगा। पुलिस ने पीछा कर धौनी बाजार के पास ट्रक को रोक लिया और जब्त कर लिया। मौके से चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चालक की पहचान समस्तीपुर जिले के सराय रंजन थाना क्षेत्र के मनिका गांव निवासी विजय कुमार महतो के रूप में हुई है। पूछताछ में चालक ने स्वीकार किया कि शराब को भूसे के अंदर छिपाकर समस्तीपुर ले जाया जा रहा था। ट्रक की तलाशी के बाद कुल 8,179 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, बरामद शराब की बाजार कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है।इसके साथ ही एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और शराब लदा ट्रक भी जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। गिरफ्तार ट्रक चालक को रविवार को जेल भेजा जाएगा।


