गोरखपुर में रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते रविवार को कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। निर्धारित योजना के अनुसार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पांच घंटे की कटौती लागू होगी। इन इलाकों में रहेगी कटौती कार्य के दौरान विद्युत उपकेंद्र टाउनहॉल के 11 KV टाउनहॉल फीडर, राप्तीनगर उपकेंद्र के 11 KV राम जानकी नगर, गोरखनाथ और भगवानपुर फीडर, सहजनवा ग्रामीण उपकेंद्र के 11 KV मगहर नार्थ फीडर, राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र, इंडस्ट्रियल स्टेट उपकेंद्र, रुस्तमपुर उपकेंद्र और सरदार नगर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में बिजली वितरण प्रभावित रहेगा। तकनीकी समन्वय का काम विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह कटौती सड़क चौड़ीकरण और विद्युत ढांचे के समन्वय के लिए की जा रही है। कार्य पूरा होने के बाद सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि निर्धारित समयावधि में आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।


