मामूली कहासुनी पर युवक पे चाकू से जानलेवा हमला VIDEO:शर्ट की जेब में रखा था मोबाइल, बाल बाल बचा युवक, CCTV में कैद वारदात

मामूली कहासुनी पर युवक पे चाकू से जानलेवा हमला VIDEO:शर्ट की जेब में रखा था मोबाइल, बाल बाल बचा युवक, CCTV में कैद वारदात

कोटा के आरके पुरम थाना क्षेत्र के रावतभाटा रोड इलाके में शुक्रवार को मामूली कहासुनी के बाद युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। देवनारायण योजना निवासी 21 वर्षीय तेजकरण गुर्जर रावतभाटा रोड स्थित श्री देवनारायण कार वॉशिंग की दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान शिवपुरा क्षेत्र के कुछ युवक वहां पहुंचे और तेजकरण पर चाकू व सरियों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित के पिता लक्ष्मण गुर्जर ने बताया कि कार वॉशिंग शॉप के पास ही रईस नामक युवक की नर्सरी है। शुक्रवार को पानी की छींटे लगने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसे मौके पर रईस के पिता ने समझाइश कर शांत करा दिया था। मामला सुलझा हुआ माना जा रहा था, लेकिन बाद में रईस के रिश्तेदारों ने अपने साथियों के साथ मिलकर तेजकरण पर हमला कर दिया और उस पर चाकू से वार किए। घटना के बाद घायल तेजकरण ने आरके पुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना अधिकारी रामविलास ने बताया कि चार-पांच युवक मौके पर आए और तेजकरण पर चाकू व सरियों से हमला किया। चाकू का वार तेजकरण के सीने तक नहीं पहुंच पाया, क्योंकि उसकी शर्ट की जेब में मोबाइल रखा हुआ था। हालांकि उसके हाथ और पैर में चोटें आई हैं। बीच-बचाव करने आए एक अन्य युवक के साथ भी मारपीट की गई, जिसका मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *