नवादा में युवक की मौत:झंझरी बीघा गांव के पास हुई घटना, इलाज के दौरान तोड़ा दम; पुलिस जांच में जुटी

नवादा में युवक की मौत:झंझरी बीघा गांव के पास हुई घटना, इलाज के दौरान तोड़ा दम; पुलिस जांच में जुटी

नवादा में एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक नवलेश कुमार की मौत हो गई। तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। यह घटना सिरदला थाना क्षेत्र के झंझरी बीघा गांव के पास हुई। मृतक की पहचान पहलाद प्रसाद के पुत्र नवलेश कुमार के रूप में हुई है। उसके भाई नितेश कुमार ने बताया कि नवलेश सड़क किनारे अपनी बाइक लगाकर खड़ा था। टक्कर मारने के बाद चालक फरार इसी दौरान एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नवलेश और उसकी बाइक काफी दूर जा गिरे। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसे के तुरंत बाद परिजन नवलेश को सिरदला के पीएचसी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे नवादा रेफर कर दिया। नवादा में भी हालत बिगड़ने पर उसे पावापुरी स्थित मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान नवलेश की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिरदला पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को नवादा सदर अस्पताल में कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है। नवादा में एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक नवलेश कुमार की मौत हो गई। तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। यह घटना सिरदला थाना क्षेत्र के झंझरी बीघा गांव के पास हुई। मृतक की पहचान पहलाद प्रसाद के पुत्र नवलेश कुमार के रूप में हुई है। उसके भाई नितेश कुमार ने बताया कि नवलेश सड़क किनारे अपनी बाइक लगाकर खड़ा था। टक्कर मारने के बाद चालक फरार इसी दौरान एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नवलेश और उसकी बाइक काफी दूर जा गिरे। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसे के तुरंत बाद परिजन नवलेश को सिरदला के पीएचसी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे नवादा रेफर कर दिया। नवादा में भी हालत बिगड़ने पर उसे पावापुरी स्थित मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान नवलेश की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिरदला पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को नवादा सदर अस्पताल में कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *