बुज़ुर्ग की मदद के लिए बाइक सवार ने निकाला कमाल का रास्ता, जीता लोगों का दिल

बुज़ुर्ग की मदद के लिए बाइक सवार ने निकाला कमाल का रास्ता, जीता लोगों का दिल

दुनिया में स्वार्थी लोगों की कोई कमी नहीं है, लेकिन इंसानियत आज भी ज़िंदा है। समय-समय पर इसकी मिसालें हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिलती रहती हैं। ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर पहले शेयर किया गया था, जिसमें एक बाइक राइडर ने बुज़ुर्ग व्यक्ति की मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश की है। इसके लिए उसने एक अनोखा तरीका निकाला।

बुज़ुर्ग को सड़क पार करने में बाइक राइडर ने की मदद

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक पुराने वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुज़ुर्ग व्यक्ति ट्रैफिक से भरी सड़क पार करने की कोशिश कर रहा होता है, लेकिन तेज़ रफ्तार गाड़ियों की वजह से उसे काफी परेशानी होती है। वह काफी देर तक सड़क के किनारे खड़ा रहता है और सही मौका मिलने का इंतजार करता है। बुज़ुर्ग की परेशानी देखकर एक बाइक राइडर मदद के लिए आगे आता है। वह अपनी बाइक को उस दिशा में खड़ा करता है, जहाँ से वाहन आ रहे होते हैं, ताकि ट्रैफिक धीमा हो जाए। इसके बाद वह धीरे-धीरे बाइक चलाते हुए बुज़ुर्ग के साथ सड़क पार करता है, जिससे बुज़ुर्ग सुरक्षित तरीके से दूसरी ओर पहुंच जाता है।

जीता लोगों का दिल

बुज़ुर्ग के सड़क पार करने के बाद बाइक राइडर अपने रास्ते निकल जाता है। इस छोटे से नेक काम के ज़रिए बाइक राइडर ने लोगों का दिल जीत लिया है और वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *