गोरखपुर में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की अध्यक्ष बनीं सुनीता पटेल:संघ के चुनाव में दोबारा जीत, रिक्त पदों पर भर्ती, पुरानी पेंशन मुद्दा मुख्य एजेंडा

गोरखपुर में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की अध्यक्ष बनीं सुनीता पटेल:संघ के चुनाव में दोबारा जीत, रिक्त पदों पर भर्ती, पुरानी पेंशन मुद्दा मुख्य एजेंडा

गोरखपुर में प्रांतीय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ के चुनाव में सुनीता पटेल लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुनी गईं। यह चुनाव सोमवार को राजभवन के सामने स्थित डिप्लोमा इंजीनियरिंग भवन में संपन्न हुआ। संघ में यह चुनाव नए कार्यकाल के लिए आयोजित किया गया। चुनाव प्रक्रिया महानिदेशालय परिवार कल्याण से नामित पर्यवेक्षक डॉ अमित सिंह और राज्य कर्मचारी संघ परिषद के अपर महामंत्री डॉ नरेश उत्तम की देखरेख में पूरी हुई। अधिकारियों की मौजूदगी में नॉमिनेशन, मतदान और मतगणना की प्रक्रिया क्रमबद्ध तरीके से संपन्न की गई। 298 स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों ने किया मतदान चुनाव में प्रदेश के 298 स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (क्लास-2 राजपत्रित अधिकारी) मतदान सूची में शामिल थे। इसमें सुनीता पटेल ने 92 मत हासिल कर अध्यक्ष पद पर दोबारा जीत दर्ज की। मतगणना में उनकी बढ़त स्पष्ट रही। चुनाव परिणाम आने के बाद सुनीता पटेल ने बताया कि बीते कार्यकाल में जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी के 24 और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के 221 रिक्त पदों का अधियाचन शासन से लोक सेवा आयोग भेजा गया था। इन दोनों श्रेणियों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हो चुका है। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों की पूर्ति विभागीय ढांचे को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है। पदोन्नति और सेवा नियमावली पर फाइल प्रक्रिया में सुनीता पटेल ने बताया कि पदोन्नति संबंधी फाइल लोक सेवा आयोग में लंबित है, जबकि कार्य एवं दायित्व और सेवा नियमावली से संबंधित फाइल शासन स्तर पर प्रक्रिया में है। उनका कहना है कि इन दोनों विषयों पर आदेश निकलवाने को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था और रिक्त पदों की भर्ती भी कार्यकाल के प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं। चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में राजकुमार, उपाध्यक्ष के रूप में महेंद्र भारती, महामंत्री के रूप में लालबचन चौधरी और कोषाध्यक्ष के रूप में आनंद यादव चुने गए। संघ के अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि नई कार्यकारिणी विभागीय मुद्दों को रफ्तार देने का प्रयास करेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *