औरंगाबाद के सदर प्रखंड के फेसर थाना परिसर में आज पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में थाना क्षेत्र के फरियादी, ग्रामीण और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। एसपी ने आम लोगों से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनता दरबार को संबोधित करते हुए एसपी अम्बरीष राहुल ने कहा कि आम लोग बेझिझक अपनी समस्याओं को लेकर जनता दरबार में आएं और पुलिस अधिकारियों से सीधे संवाद करें। जनता दरबार का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार और पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थानों में नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। अधिकांश भूमि विवाद से संबंधित मामले आए जनता दरबार के दौरान सामने आए अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित थे, जबकि अपराध से जुड़े मामलों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। फेसर निवासी सोनू तिवारी ने जनता दरबार में शिकायत करते हुए बताया कि कुछ युवक भीड़-भाड़ वाले इलाकों में तेज गति से बाइक चलाते हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने लापरवाही से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। सुदामा यादव ने अपने ही पाटीदारों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत एसपी से की। इस पर एसपी ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी ने स्पष्ट किया कि जनता दरबार में आए सभी मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है और किसी भी फरियादी को न्याय से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। एसपी ने फेसर थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि जनता दरबार में आए सभी मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन सुनिश्चित किया जाए और इसकी नियमित समीक्षा की जाए। मौके पर एसडीपीओ संजय पांडेय, प्रशिक्षु डीएसपी, थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी, वर्षा कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे। बताते चलें कि जिले में आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस अधीक्षक लगातार विभिन्न स्थानों पर जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों से जिलेवासियों को सीधा फायदा मिल रहा है और पुलिस-जनता के बीच विश्वास भी मजबूत हो रहा है। औरंगाबाद के सदर प्रखंड के फेसर थाना परिसर में आज पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में थाना क्षेत्र के फरियादी, ग्रामीण और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। एसपी ने आम लोगों से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनता दरबार को संबोधित करते हुए एसपी अम्बरीष राहुल ने कहा कि आम लोग बेझिझक अपनी समस्याओं को लेकर जनता दरबार में आएं और पुलिस अधिकारियों से सीधे संवाद करें। जनता दरबार का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार और पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थानों में नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। अधिकांश भूमि विवाद से संबंधित मामले आए जनता दरबार के दौरान सामने आए अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित थे, जबकि अपराध से जुड़े मामलों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। फेसर निवासी सोनू तिवारी ने जनता दरबार में शिकायत करते हुए बताया कि कुछ युवक भीड़-भाड़ वाले इलाकों में तेज गति से बाइक चलाते हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने लापरवाही से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। सुदामा यादव ने अपने ही पाटीदारों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत एसपी से की। इस पर एसपी ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी ने स्पष्ट किया कि जनता दरबार में आए सभी मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है और किसी भी फरियादी को न्याय से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। एसपी ने फेसर थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि जनता दरबार में आए सभी मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन सुनिश्चित किया जाए और इसकी नियमित समीक्षा की जाए। मौके पर एसडीपीओ संजय पांडेय, प्रशिक्षु डीएसपी, थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी, वर्षा कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे। बताते चलें कि जिले में आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस अधीक्षक लगातार विभिन्न स्थानों पर जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों से जिलेवासियों को सीधा फायदा मिल रहा है और पुलिस-जनता के बीच विश्वास भी मजबूत हो रहा है।


