मुरैना में नगर निगम के मदाखलत अधिकारी को रास्ते में रोक कर सात अज्ञात लोगों ने मारपीट कर दी और लाठियों से अधिकारी के वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। वहीं गाड़ी के कांच टूट कर अधिकारी और गाड़ी चालक के जा लगे जिससे दोनों के चेहरे पर चोट आई है। मदाखलत अधिकारी बड़ोखर इलाके में नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे पानी निकास के लिए नाले के निरीक्षण को जा रहे थे तभी यह घटना घटी। अब स्टेशन थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मदाखलत अधिकारी की मारपीट नगर निगम मुरैना में पदस्थ मदाखलत अधिकारी फरमान खान आज शाम 4 बजे अपने शासकीय वाहन से चालक के साथ बड़ोखर स्थित निर्माणाधीन नाले के निरीक्षण को जा रहे थे तभी रास्ते में ओवरब्रिज अंबाह रोड तिराहे पर कुछ अज्ञात साथ लोगों ने अधिकारी का वाहन रुकवाया और उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट के बाद चालक गाड़ी लेकर भागने लगा तो बदमाशों ने लाठियों से गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर जिससे गाड़ी के कांच टूट कर अधिकारी और चालक को लगे। कल हटाए अतिक्रमण की खुन्नस मदाखलत अधिकारी फरमान खान के अनुसार वह जब ओवरब्रिज क्रास कर पहुंचे तो कुछ लोगों ने इशारा कर वाहन रुकवाया तो उन्होंने सोच की कोई काम होगा इसलिए मैने गाड़ी साइड में रोकी और गाड़ी में बैठे बैठे ही खिड़की के कांच खोल उनकी बात सुननी चाही तो बदमाशों ने सीधे मेरी मारपीट करनी शुरू कर दी। मैने खड़की का कांच लगाया और चालक ने गाड़ी दौड़ाई तो आरोपियों ने लाठियों से गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी । जिससे गाड़ी के कांच मेरे और चालक के चेहरे पर लगे । कल मेरे द्वारा फूटी पुलिया पर अतिक्रमण हटाया था जहां वर्तमान महिला पार्षद के बेटे सोनू सिकरवार ने धमकी दी थी कि तुम्हे जल्द देख लेंगे और आज यह घटना हो गई। जांच कर रहे स्टेशन रोड थाना प्रभारी कुलदीप राजपूत के नौसर नगर निगम के मदाखलत अधिकारी फरमान खान के साथ मारपीट और गाड़ी में।तोड़फोड़ की गई है शिकायत के बाद मौके पर टीम पहुंची है मैने भी मौके पर पहुंच तफ्तीश की है जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे ।


