भागलपुर में गणतंत्र दिवस की रिहर्सल:अंतिम चरण में तैयारियां, सैंडिस कंपाउंड में हुआ परेड

भागलपुर में गणतंत्र दिवस की रिहर्सल:अंतिम चरण में तैयारियां, सैंडिस कंपाउंड में हुआ परेड

भागलपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य समारोह को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शहर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में आज परेड की फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल के दौरान सुरक्षा, अनुशासन और कार्यक्रम के समन्वय पर विशेष जोर दिया गया। फाइनल रिहर्सल में बिहार बटालियन की विभिन्न कंपनियों के जवानों, एनसीसी कैडेट्स और स्काउट एंड गाइड की टुकडिय़ों ने भाग लिया। मार्चपास्ट और सलामी का अभ्यास किया जवानों और कैडेट्स ने मार्चपास्ट और सलामी का अभ्यास किया, जिसमें उनका अनुशासन और तालमेल देखने लायक रहा। परेड के दौरान कमांडरों की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि मुख्य समारोह के दिन कोई कमी न रह जाए। रिहर्सल के दौरान कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, मंच संचालन, अतिथि दीर्घा, आम दर्शकों की बैठने की व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों का भी गहन निरीक्षण किया गया। DM ने संबंधित विभागों को आवश्यक सुधार और व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने का निर्देश दिया। फाइनल रिहर्सल में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह को शांतिपूर्ण, गरिमामय और भव्य तरीके से संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सुरक्षा से लेकर कार्यक्रम संचालन तक हर स्तर पर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि 26 जनवरी को सैंडिस कंपाउंड मैदान को जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थल बनाया गया है, जहां बिहार सरकार के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, परेड की सलामी ली जाएगी और देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। भागलपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य समारोह को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शहर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में आज परेड की फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल के दौरान सुरक्षा, अनुशासन और कार्यक्रम के समन्वय पर विशेष जोर दिया गया। फाइनल रिहर्सल में बिहार बटालियन की विभिन्न कंपनियों के जवानों, एनसीसी कैडेट्स और स्काउट एंड गाइड की टुकडिय़ों ने भाग लिया। मार्चपास्ट और सलामी का अभ्यास किया जवानों और कैडेट्स ने मार्चपास्ट और सलामी का अभ्यास किया, जिसमें उनका अनुशासन और तालमेल देखने लायक रहा। परेड के दौरान कमांडरों की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि मुख्य समारोह के दिन कोई कमी न रह जाए। रिहर्सल के दौरान कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, मंच संचालन, अतिथि दीर्घा, आम दर्शकों की बैठने की व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों का भी गहन निरीक्षण किया गया। DM ने संबंधित विभागों को आवश्यक सुधार और व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने का निर्देश दिया। फाइनल रिहर्सल में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह को शांतिपूर्ण, गरिमामय और भव्य तरीके से संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सुरक्षा से लेकर कार्यक्रम संचालन तक हर स्तर पर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि 26 जनवरी को सैंडिस कंपाउंड मैदान को जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थल बनाया गया है, जहां बिहार सरकार के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, परेड की सलामी ली जाएगी और देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *