Tere Ishq Mein Netflix streaming: आजकल OTT प्लेटफॉर्म्स सिनेमा लवर्स के लिए एंटरटेनमेंट का सबसे बड़ा केंद्र बन गया हैं। थिएटर में रिलीज होने के कुछ ही हफ्तों बाद बड़ी फिल्में इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर धप्पा कर देती हैं, जिससे फैंस घर बैठे आसानी से अपनी पसंदीदा फिल्मों का लुत्फ उठा पाते हैं। इस कड़ी में अब एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म का नाम जुड़ गया है, जिसने OTT पर आते ही सनसनी मचा दी है।
2 घंटे 45 मिनट की फिल्म ने ट्रेंडिंग लिस्ट में मारी बाजी
आपको बता दें, आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘तेरे इश्क में‘ (Tere Ishq Mein) की। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल होने के बाद अब नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होने को तैयार है। साथ ही, ओटीटी पर आने के सिर्फ 24 घंटे के अंदर ही ये फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंच गई है।
दरअसल, कृति सेनन और धनुष स्टारर ‘तेरे इश्क में’ पिछले साल 28 नवंबर 2025 को थिएटर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने न केवल क्रिटिक्स का दिल जीता था, बल्कि कमाई के मामले में भी झंडे गाड़े थे। खबरों के अनुसार, इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 148 से 155 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था और अब थिएटर के बाद ये फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी सफलता दोहराने को तैयार है।
शंकर को नहीं मिला मुक्ति का प्यार, देख छलके आसूं
बता दें कि ‘तेरे इश्क में’ एक बेहद जुनूनी और इमोशनल रोमांटिक ड्रामा है। ये कहानी एक ऐसे छात्र नेता (धनुष) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका स्वभाव बहुत गुस्सैल और विद्रोही होता है। उसे एक साइकोलॉजी स्कॉलर (कृति सेनन) से प्यार हो जाता है और इसमें ट्विस्ट तब आता है जब पता चलता है कि वो लड़की अपनी पीएचडी (PhD) रिसर्च के लिए उस लड़के की मानसिकता का अध्ययन कर रही है। तो फिर क्या यहीं से शुरू होती है उनके उतार-चढ़ाव भरे रिश्ते और जुनून का एक ऐसा सफर, जो दर्शकों को इमोशनल कर देता है, इसकी कहानी इतनी दमदार है कि दावा है इसे देख आप इमोशलन हो जाएगें और इसे पूरा खत्म किए बिना उठ भी नहीं पाएगें।
सफलता के पीछे एक बड़ी वजह
फिल्म की सफलता के पीछे एक बड़ी वजह इसकी मेकिंग भी है। साथ ही, आनंद एल राय, जो अपनी इमोशनल कहानियों के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने एक बार फिर अपनी छाप छोड़ी है। तो वहीं, दिग्गज संगीतकार एआर रहमान का रूहानी गानों ने फिल्म के हर सीन में जान डालने का काम किया हैं।
अगर आपने अब तक ये प्यार की दर्द भरी कहानी नहीं देखी है तो, आप इसे नेटफ्लिक्स पर अब कभी भी देख सकते हैं। फिल्म 23 जनवरी 2026 यानी आज ओटीटी पर दस्तक दी है और अब ये नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। यदि आप इंटेंस लव स्टोरी के शौकीन हैं, तो ‘तेरे इश्क में’ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।



. Now again