शराब पीने के विवाद में हुई थी मोहित की हत्या:पिता ने 4 नामजद 3 अज्ञात पर मुकदमा कराया, जफगढ़ घाट में अंतिम संस्कार हुआ

शराब पीने के विवाद में हुई थी मोहित की हत्या:पिता ने 4 नामजद 3 अज्ञात पर मुकदमा कराया, जफगढ़ घाट में अंतिम संस्कार हुआ

घाटमपुर में नशेबाजी के विवाद में मोहित की हत्या लाठी डंडों से पीटकर युवकों ने कर दी थी, शनिवार सुबह मोहित का अंतिम संस्कार कानपुर के नजफगढ़ घाट में हुआ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में छह और पीठ में चार चोट के निशान मिले हैं। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है। घाटमपुर नगर के नौबस्ता पूर्वी निवासी राजबहादुर के 23 वर्षीय बेटे की हत्या नशेबाजी में हुए विवाद में पड़ोस में रहने वाले युवकों ने लाठी-डंडे से पीट पीटकर कर दी थी। शुक्रवार देर शाम युवक का शव पोस्टमार्टम होने के बाद घर पहुंचा। परिजन शनिवार सुबह मोहित के अंतिम संस्कार करने के लिए कानपुर के नजफगढ़ घाट लेकर गए। जहां पर मोहित के शव का अंतिम संस्कार हुआ। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ले के दिलशाद उर्फ लोहा सिंह, ननका, सोनेलाल, गुड्डू समेत तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने आरोपी गुड्डू से पूछताछ करने बाद उसे शनिवार को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है। पुलिस की टीमें फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। घाटमपुर थाने के क्राइम इंस्पेक्टर खुर्शीद अहमद ने बताया कि गुड्डू को न्यायालय में पेशकर जेल भेजा गया है, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में छह और पीठ में चार चोट के निशान मिले मृतक मोहित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की तीन हड्डियां टूटी मिली है, और सिर पर छ चोट के निशान मिलें है, इससे अनुमान लगाया जा रहा है, कि मोहित ने खुद को बचाने का प्रयास किया, जिससे उसके पीठ में चार चोंट के निशान मिले है। मोहित की मौत सिर पर लाठी डंडे से कई वार करने से हुई है। पुलिस घटना की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *