जमुई डीएम बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड के लिए नामित:बिहार के 10 डीएम में शामिल, कल पटना में मिलेगा सम्मान, चुनावी नवाचार के लिए चयन

जमुई डीएम बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड के लिए नामित:बिहार के 10 डीएम में शामिल, कल पटना में मिलेगा सम्मान, चुनावी नवाचार के लिए चयन

बिहार सरकार के निर्वाचन विभाग ने जमुई के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन अधिकारी नवीन को “बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड 2025” से सम्मानित करने के लिए नामित किया है। यह सम्मान उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया के सफल, निष्पक्ष और नवाचारी संचालन में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जा रहा है। राज्य के कुल 10 जिलाधिकारियों को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान 25 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दिया जाएगा। समारोह पटना स्थित अधिवेशन भवन, सिंचाई भवन परिसर में आयोजित 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में होगा। बिहार सरकार के निर्वाचन विभाग द्वारा यह पुरस्कार राज्य स्तर पर केवल 10 कलेक्टरों को ही प्रदान किया जाता है, जो इसे और भी विशिष्ट बनाता है। अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने बधाई दी
सम्मानित होने वाले अन्य अधिकारियों में भागलपुर के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी, सुपौल के सावन कुमार, भोजपुर के तनय सुल्तानिया, सीतामढ़ी के रिची पांडेय, नालंदा के कुंदन कुमार, मुजफ्फरपुर के सुब्रत सेन और गया के शशांक कुमार शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, पूर्व डीएम अररिया अनिल कुमार (वर्तमान में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक) और पूर्व डीएम कटिहार मनेश कुमार मीणा (वर्तमान में खान विभाग के निदेशक) को भी यह सम्मान मिलेगा। डीएम नवीन को यह सम्मान चुनावों में आईटी आधारित पहल, सुरक्षा एवं चुनाव प्रबंधन, सुलभ एवं समावेशी चुनाव सुनिश्चित करने, मतदाता सूची शुद्धिकरण, मतदाता जागरूकता अभियान और लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाने जैसे क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जा रहा है। उनके नेतृत्व में जमुई जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया का सफल संचालन हुआ। डीएम नवीन के चयन की खबर मिलने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें बधाई दी है। बिहार सरकार के निर्वाचन विभाग ने जमुई के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन अधिकारी नवीन को “बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड 2025” से सम्मानित करने के लिए नामित किया है। यह सम्मान उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया के सफल, निष्पक्ष और नवाचारी संचालन में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जा रहा है। राज्य के कुल 10 जिलाधिकारियों को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान 25 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दिया जाएगा। समारोह पटना स्थित अधिवेशन भवन, सिंचाई भवन परिसर में आयोजित 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में होगा। बिहार सरकार के निर्वाचन विभाग द्वारा यह पुरस्कार राज्य स्तर पर केवल 10 कलेक्टरों को ही प्रदान किया जाता है, जो इसे और भी विशिष्ट बनाता है। अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने बधाई दी
सम्मानित होने वाले अन्य अधिकारियों में भागलपुर के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी, सुपौल के सावन कुमार, भोजपुर के तनय सुल्तानिया, सीतामढ़ी के रिची पांडेय, नालंदा के कुंदन कुमार, मुजफ्फरपुर के सुब्रत सेन और गया के शशांक कुमार शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, पूर्व डीएम अररिया अनिल कुमार (वर्तमान में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक) और पूर्व डीएम कटिहार मनेश कुमार मीणा (वर्तमान में खान विभाग के निदेशक) को भी यह सम्मान मिलेगा। डीएम नवीन को यह सम्मान चुनावों में आईटी आधारित पहल, सुरक्षा एवं चुनाव प्रबंधन, सुलभ एवं समावेशी चुनाव सुनिश्चित करने, मतदाता सूची शुद्धिकरण, मतदाता जागरूकता अभियान और लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाने जैसे क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जा रहा है। उनके नेतृत्व में जमुई जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया का सफल संचालन हुआ। डीएम नवीन के चयन की खबर मिलने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें बधाई दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *