महिला की लाश मिली, ससुराल वालों पर मर्डर का आरोप:सास बोली- दिनभर रील बनाती थी, मना करने पर सुसाइड की धमकी दी

महिला की लाश मिली, ससुराल वालों पर मर्डर का आरोप:सास बोली- दिनभर रील बनाती थी, मना करने पर सुसाइड की धमकी दी

दरभंगा में आज एक विवाहिता की लाश उसके ससुराल में मिली है। मृतका के मायके वालों ने गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सास सुकुमारी देवी ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। सास ने कहा कि उनकी बहू हमेशा किसी न किसी के मोबाइल से बात करती रहती थी। समझाने पर वह झगड़ा करने लगती थी। सास ने यह भी दावा किया कि पूनम देवी सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो बनाकर अपलोड करती थी और मना करने पर आत्महत्या कर सभी को फंसाने की धमकी देती थी। पूनम का रील भी सामने आया है। जिसमें वो भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए नजर आ रही है। मामला सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत निस्ता पंचायत के भजौड़ा गांव की है। मृतका की पहचान पूनम देवी (26) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिंहवाड़ा थाना प्रभारी बसंत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सील कर दिया। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए है। मृतका के चाचा ललित सहनी ने बताया कि पूनम देवी की शादी साल 2016 में भजौड़ा गांव निवासी स्वर्गीय रामआशीष सहनी के बेटे संतोष सहनी से हुई थी। पूनम के दो बेटे हैं। पति संतोष सहनी दिल्ली में रहकर कोठी में खाना बनाने का काम करता है। परिजनों के अनुसार ससुराल में आए दिन विवाद होता रहता था। पूनम देवी 15 जनवरी को ससुराल आई थी,तभी से विवाद लगातार बढ़ता जा रहा था। आज सुबह करीब 9 बजे परिजनों को किसी अन्य माध्यम से सूचना मिली कि पूनम देवी की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में भजौड़ा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पूनम देवी का शव बिस्तर पर पड़ा पाया। परिजन बोले- पूनम के पैर बंधे थे परिजनों का आरोप है कि शव देखने पर पूनम देवी के दोनों पैर बंधे हुए थे और गले पर काला निशान मौजूद था, जिससे गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका के भाई कपिलेश सहनी ने सिंहवाड़ा थाना में फर्द बयान दर्ज कराया है। फर्द बयान में उन्होंने आरोप लगाया है कि पूनम देवी के पति संतोष सहनी, देवर अशोक सहनी, सास सुकुमारी देवी, ननद फुलो देवी और आशा देवी हमेशा उसकी बहन के साथ विवाद करते थे। आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर पूनम देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। कपिलेश सहनी ने बताया कि जब वे बहन के घर पहुंचे तो परिवार के सभी सदस्य फरार थे। मृतका की मां निर्मला देवी ने आरोप लगाया कि पूनम की ननद अक्सर मायके में रहती थी। सास-ससुर व पति की कमाई का पैसा उसी को दिया जाता था। पूनम देवी इसका विरोध करती थी, इसी कारण उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जो मृतका का बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि मृतका के भाई के फर्द बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस अनुसंधान के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। दरभंगा में आज एक विवाहिता की लाश उसके ससुराल में मिली है। मृतका के मायके वालों ने गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सास सुकुमारी देवी ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। सास ने कहा कि उनकी बहू हमेशा किसी न किसी के मोबाइल से बात करती रहती थी। समझाने पर वह झगड़ा करने लगती थी। सास ने यह भी दावा किया कि पूनम देवी सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो बनाकर अपलोड करती थी और मना करने पर आत्महत्या कर सभी को फंसाने की धमकी देती थी। पूनम का रील भी सामने आया है। जिसमें वो भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए नजर आ रही है। मामला सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत निस्ता पंचायत के भजौड़ा गांव की है। मृतका की पहचान पूनम देवी (26) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिंहवाड़ा थाना प्रभारी बसंत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सील कर दिया। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए है। मृतका के चाचा ललित सहनी ने बताया कि पूनम देवी की शादी साल 2016 में भजौड़ा गांव निवासी स्वर्गीय रामआशीष सहनी के बेटे संतोष सहनी से हुई थी। पूनम के दो बेटे हैं। पति संतोष सहनी दिल्ली में रहकर कोठी में खाना बनाने का काम करता है। परिजनों के अनुसार ससुराल में आए दिन विवाद होता रहता था। पूनम देवी 15 जनवरी को ससुराल आई थी,तभी से विवाद लगातार बढ़ता जा रहा था। आज सुबह करीब 9 बजे परिजनों को किसी अन्य माध्यम से सूचना मिली कि पूनम देवी की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में भजौड़ा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पूनम देवी का शव बिस्तर पर पड़ा पाया। परिजन बोले- पूनम के पैर बंधे थे परिजनों का आरोप है कि शव देखने पर पूनम देवी के दोनों पैर बंधे हुए थे और गले पर काला निशान मौजूद था, जिससे गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका के भाई कपिलेश सहनी ने सिंहवाड़ा थाना में फर्द बयान दर्ज कराया है। फर्द बयान में उन्होंने आरोप लगाया है कि पूनम देवी के पति संतोष सहनी, देवर अशोक सहनी, सास सुकुमारी देवी, ननद फुलो देवी और आशा देवी हमेशा उसकी बहन के साथ विवाद करते थे। आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर पूनम देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। कपिलेश सहनी ने बताया कि जब वे बहन के घर पहुंचे तो परिवार के सभी सदस्य फरार थे। मृतका की मां निर्मला देवी ने आरोप लगाया कि पूनम की ननद अक्सर मायके में रहती थी। सास-ससुर व पति की कमाई का पैसा उसी को दिया जाता था। पूनम देवी इसका विरोध करती थी, इसी कारण उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जो मृतका का बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि मृतका के भाई के फर्द बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस अनुसंधान के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *