‘मेहनत क्या होती है, यहां देखो!’ कोरियाई मां अपने बच्चों को लेकर पहुंची मुंबई का धोबी घाट, Video जीत लेगा आपका दिल

‘मेहनत क्या होती है, यहां देखो!’ कोरियाई मां अपने बच्चों को लेकर पहुंची मुंबई का धोबी घाट, Video जीत लेगा आपका दिल

Viral Video: कोरिया से संबंध रखने वाली जंग ए उम (Jung ae Um), जो भारत में रहती हैं और इंस्टाग्राम हैंडल @wonny_brothers पर अपनी फैमिली की जिंदगी शेयर करती हैं। उन्होंने अपने दो छोटे बच्चों को मुंबई के धोबी घाट ले जाकर एक अनोखा अनुभव कराया। उनका मकसद था बच्चों को बताना कि रोजमर्रा की चीजों के पीछे कितनी मेहनत छिपी होती है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘धोबी घाट पर कोरियन बच्चे, असली भारतीय जीवन का अनुभव करते हुए, धोबी घाट। असली काम, असली सम्मान।’ यानी कोरियाई बच्चे धोबी घाट पर। असली भारतीय जिंदगी आजमाते हुए। असली मेहनत, असली सम्मान।

धोबी घाट पर बच्चों ने खुद हाथ आजमाए

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि बच्चे पहले धोबियों को देखते हैं-कपड़े कैसे रगड़ते हैं, पत्थर पर कैसे पीटते हैं, फिर पानी में धोते और सुखाते हैं। यह सब हाथ से किया जाता है, बिना किसी मशीन की मदद के। धोबी घाट मुंबई का सबसे बड़ा ओपन-एयर लॉन्ड्री है, जहां सैकड़ों धोबी रोजाना हजारों कपड़े साफ करते हैं। मां ने बच्चों को सिर्फ देखने नहीं दिया, बल्कि खुद कपड़े धोने का मौका भी दिया। बच्चे उत्साह से हाथ आजमाते दिखे, हालांकि यह उनके लिए मुश्किल था। मां उनके साथ खड़ी होकर गाइड करती रहीं।

मेहनत और सम्मान का सबक

यह दौरा सिर्फ घूमने का नहीं था, बल्कि बच्चों में श्रम की गरिमा और सम्मान पैदा करने का था। मां चाहती थीं कि बच्चे समझें कि जो कपड़े हम पहनते हैं, उनकी सफाई में कितनी मेहनत लगती है। कितने लोग सुबह से शाम तक मेहनत करते हैं ताकि हमारी जिंदगी आसान बनी रहे। यह एक ऐसा पेरेंटिंग लेसन है जो किताबों से परे, असली जिंदगी से जुड़ा है।

सोशल मीडिया पर मिल रही तारीफ

वायरल वीडियो देखकर लोग भावुक हो गए। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘यह माता-पिता से बच्चों को मिलने वाला जीवन का सबक है।’ दूसरे ने कहा, ‘मैं भी अपनी बेटी को ऐसा ही दिखाऊंगी।’ कई लोगों ने इसे पेरेंटिंग गोल्स बताया और कहा कि बच्चे आजकल किताबी ज्ञान तो पाते हैं, लेकिन असली मेहनत का एहसास कम ही होता है। इस परिवार ने पहले भी पानिपुरी जैसी चीजें ट्राई करके वायरल हुए थे, लेकिन यह वीडियो भावनात्मक स्तर पर ज्यादा कनेक्ट हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *