नाओमी ओसाका ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर, नाम वापस लिया:बोलीं– शरीर को ध्यान देने की जरूरत; सिनर, कीज और अनिसिमोवा जीते

नाओमी ओसाका ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर, नाम वापस लिया:बोलीं– शरीर को ध्यान देने की जरूरत; सिनर, कीज और अनिसिमोवा जीते

ऑस्ट्रेलियन ओपन की दो बार की चैंपियन नाओमी ओसाका ने तीसरे राउंड से पहले टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। वह शनिवार को ऑस्ट्रेलिया की क्वालिफायर मैडिसन इंग्लिस के खिलाफ खेलने वाली थीं। ओसाका ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी, लेकिन चोट के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। इंस्टाग्राम पोस्ट में ओसाका ने लिखा कि पिछले मैच के बाद उनके शरीर को ध्यान देने की जरूरत है, इसलिए उन्हें हटने का फैसला लेना पड़ा। उन्होंने कहा, “मैं आगे खेलना चाहती थी और यह रन मेरे लिए बहुत मायने रखता था। यहां रुकना दिल तोड़ने वाला है, लेकिन कोर्ट पर लौटने के लिए मैं किसी और नुकसान का जोखिम नहीं ले सकती।” ओसाका की पोस्ट देखिए… सिनर का लगातार 25 सेट जीतने का रिकॉर्ड टूटा
मेलबर्न में चल रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन में दूसरे सीड और इटली के स्टार खिलाड़ी यानिक सिनर ने वर्ल्ड रैंकिंग में 85वें नंबर के अमेरिकी खिलाड़ी इलियट स्पिजरी को तीन सेट के खेल में हराया। यहां अमेरिकी खिलाड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए सिनर को पहले सेट में 6-4 से हरा दिया। सिनर ने लगातार 25 सेट जीतने का रिकॉर्ड बनाया था। फिर सिनर ने वापसी करते हुए अगले तीन सेट 6-3, 6-4, 6-4 से जीत हासिल की। डिफेंडिंग चैंपियन मैडिसन कीज की आसान जीत
महिला सिंगल्स में डिफेंडिंग चैंपियन मैडिसन कीज का शानदार फॉर्म जारी है। उन्होंने चेक रिपब्लिक की कैरोलिना प्लिस्कोवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हरा दिया। कीज ने अपनी दमदार सर्विस और बेसलाइन गेम के दम पर यह मुकाबला महज दो सेटों में खत्म कर दिया। अब चौथे दौर में उनका मुकाबला अपनी ही हमवतन और दोस्त जेसिका पेगुला से होगा। दोस्त और पॉडकास्ट पार्टनर के बीच होगा मुकाबला
मैडिसन कीज और छठी सीड जेसिका पेगुला कोर्ट के बाहर काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों मिलकर एक टेनिस पॉडकास्ट भी चलाते हैं। कीज ने जीत के बाद मजाकिया अंदाज में कहा कि मैच से पहले उन्हें एक पॉडकास्ट रिकॉर्ड करना है, लेकिन कोर्ट पर यह दोस्ती किनारे रहेगी। गर्मी पर बात करते हुए फ्लोरिडा की रहने वाली कीज ने कहा कि उन्हें इस तापमान में खेलने में कोई दिक्कत नहीं है। अमांडा अनिसिमोवा भी अंतिम-16 में पहुंचीं
एक अन्य मुकाबले में चौथी सीड अमांडा अनिसिमोवा ने हमवतन पेटन स्टर्न्स को 6-1, 6-4 से मात दी। इस जीत के साथ ही अंतिम-16 में चार अमेरिकी महिलाओं ने जगह बना ली है,जो अमेरिकी टेनिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। अनिसिमोवा ने पूरे मैच के दौरान अपना दबदबा बनाए रखा और खिताब के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की। ______________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत ने छठी बार 200+ का टारगेट चेज किया:ईशान को कप्तान ने गले से लगाया, सूर्या की 23 इनिंग बाद फिफ्टी; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स रायपुर में भारत ने न्यूजीलैंड को 28 गेंद रहते हरा दिया। 200 से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यह भारत की अब तक की सबसे तेज जीत रही। टीम इंडिया ने 209 रन का टारगेट सिर्फ 15.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल किया और छठी बार 200+ का टारगेट चेज किया। इसके साथ ही सीरीज में भारत ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली। पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *