पलवल में ट्रक ड्राइवर को लूटने वाला एक आरोपी काबू:एक्सप्रेस-वे पर हुआ था हादसा; मदद के बहाने कैश-फोन लूटकर फरार

पलवल में ट्रक ड्राइवर को लूटने वाला एक आरोपी काबू:एक्सप्रेस-वे पर हुआ था हादसा; मदद के बहाने कैश-फोन लूटकर फरार

पलवल जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक ड्राइवर से लूटपाट और उसके बैंक खाते से ऑनलाइन पैसे निकालने के मामले में सीआईए हथीन टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नूंह जिले का रहने वाला है और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस उसके फरार साथियों की तलाश कर रही है। राजस्थान से दिल्ली जा रहे थे सीआईए (एवीटी) हथीन प्रभारी दीपक गुलिया ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुरैना के मनोज कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी। मनोज राजस्थान से दिल्ली जा रहे थे, तभी नौरंगाबाद गांव के पास एक्सप्रेस-वे पर उनके ट्रक का एक्सीडेंट हो गया। मनोज मदद का इंतजार कर रहे थे, तभी चार अज्ञात युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने मदद करने के बजाय मनोज से 25 हजार रुपए नकद, कपड़े, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज लूट लिए। उन्होंने लूटे गए मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर मनोज के बैंक खाते से 1 लाख 40 हजार 643 रुपए ऑनलाइन अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए। कोर्ट से रिमांड पर लिया आरोपी घटना के बाद मनोज ने हथीन थाना में शिकायत दर्ज कराई। एसपी वरुण सिंगला के आदेश पर सीआईए हथीन प्रभारी दीपक गुलिया ने एसआई मोहम्मद यासिर के नेतृत्व में एक टीम गठित की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर टीम ने तावडू निवासी आरोपी अजहरुद्दीन उर्फ अज्जू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ कर कैश-फोन किया बरामद पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी से लूटा हुआ मोबाइल फोन और कुछ नकदी बरामद की है। पुलिस उसके फरार साथियों के ठिकानों का पता लगाएगी, ताकि उन्हें भी गि]रफ्तार किया जा सके। पुलिस का कहना है कि इस वारदात से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *