जनूथर में 22 छात्राओं को मिलीं साइकिल:मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत हुआ वितरण, आवागमन होगा आसान

जनूथर में 22 छात्राओं को मिलीं साइकिल:मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत हुआ वितरण, आवागमन होगा आसान

जनूथर के गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को ‘मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण योजना’ के तहत 22 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। इन साइकिलों के मिलने से अब स्कूली छात्राओं का स्कूल आना-जाना आसान हो जाएगा। साइकिल वितरण के दौरान छात्राओं ने जैसे ही पैडल पर पैर रखा, वहां मौजूद स्कूली स्टाफ और विद्यार्थियों ने उनका उत्साह बढ़ाया। यह क्षण छात्राओं के लिए खुशी भरा रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नीरज कुमार धाकड़, व्याख्याता सियाराम सैनी, विश्व सिंह, दिनेश फौजदार, अजीत सिंह, रवींद्र जयभगवान, अनिल कुमार, सत्यदेव और रवि खंडेलवाल सहित अन्य स्कूली स्टाफ मौजूद रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *