परशुराम शौर्य समाज फाउंडेशन ने कराया सामूहिक उपनयन संस्कार:लखनऊ में 50 बटुकों ने धारण किया यज्ञोपवीत

परशुराम शौर्य समाज फाउंडेशन ने कराया सामूहिक उपनयन संस्कार:लखनऊ में 50 बटुकों ने धारण किया यज्ञोपवीत

लखनऊ में परशुराम शौर्य समाज फाउंडेशन ने सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया। यह लगातार तीसरा वर्ष है जब फाउंडेशन ने इस संस्कारिक कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस वर्ष कार्यक्रम चौक स्थित धर्मशाला शाह गंगा प्रसाद में संपन्न हुआ, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराए गए। इस सामूहिक उपनयन संस्कार में लगभग 50 बटुकों ने अपने परिजनों के साथ भाग लिया। आचार्यों ने विधि-विधान से यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया। मंत्रोच्चारण के साथ बटुकों ने यज्ञोपवीत धारण किया। 2 तस्वीरें देखिए… सामाजिक समरसता को मजबूत करना हैं आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में वैदिक परंपराओं और संस्कारों का संरक्षण करना है। इसके साथ ही, सामूहिक आयोजनों के माध्यम से सामाजिक समरसता को मजबूत करना भी इसका लक्ष्य है। आयोजकों ने बताया कि सामूहिक उपनयन संस्कार से परिवारों का खर्च कम होता है और समाज के लोगों में आपसी जुड़ाव बढ़ता है। ये लोग शामिल हुए इस अवसर पर परशुराम शौर्य समाज फाउंडेशन के संस्थापक एवं संरक्षक डॉ. स्वामीराम अवस्थी उपस्थित रहे। उनके साथ गणेश दत्त शुक्ल, करण शुक्ल, तुषार दीक्षित, अंकुर दीक्षित, चन्द्रमणि मिश्र, डॉ. आकांक्षा पांडे, स्नेहा अवस्थी, शशी प्रभा और आलोक दीक्षित सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। सभी उपस्थित लोगों ने इस आयोजन की सराहना की और इसे भावी पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल बताया।कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस दौरान बटुकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *