रोजगार मेला के तहत आज पटना के ऊर्जा स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन SSB की ओर से किया गया। पूरे देशभर के 45 स्थानों पर 61000 अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र बांटे गए। बिहार में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन संबोधन करते हुए कहा कि 61000 से अधिक नौजवान आज नई शुरुआत कर रहे हैं। यह विकसित भारत के निर्माण का संकल्प पत्र है। मैं आप सभी युवाओं को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं नियुक्ति पत्र के लिए दे रहा हूं। पीएम मोदी भारत दुनिया के सबसे युवाओं देशों में से एक है। हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि अलग अलग देशों में अपने देश के युवाओं के लिए अवसर बढ़े। आज भारत एक बड़ा मैनुफैक्चरिंग पावर बनते जा रहा है। “नागरिक देवो भव” पर सभी सेवक काम करें। पहले देखिए पटना में आयोजित रोजगार मेला कार्यक्रम की तस्वीरें… 450 युवाओं को रोजगार पत्र दिए गए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि, ‘प्रधानमंत्री का लक्ष्य 10 लाख युवाओं को रोजगार देना है। आज इस केंद्र से बिहार के 450 युवाओं को रोजगार दिए जा रहे हैं। यह देश आने वाले समय में पूरी दुनिया में स्टार्टअप का हब बनने जा रहा है। हर तरीके से प्रधानमंत्री देश के युवाओं को रोजगार की दिशा में मदद कर रहे हैं। देश में निर्मित सामानों के यूज पर बल दिया जा रहा है। यह संकल्प देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाएगा।’
SSB के IG ने गृहमंत्री का जताया आभार सशस्त्र सीमा बल के महानिरीक्षक निशित कुमार उज्ज्वल ने कहा कि, ’18 वें संस्करण में आज पूरे देश में किया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से बिहार में इसके आयोजन की जिम्मेदारी शस्त्र सीमा बल को सौंपी गई है। इसके लिए गृहमंत्री का आभार प्रकट करता हूं।’ रोजगार मेला के तहत आज पटना के ऊर्जा स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन SSB की ओर से किया गया। पूरे देशभर के 45 स्थानों पर 61000 अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र बांटे गए। बिहार में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन संबोधन करते हुए कहा कि 61000 से अधिक नौजवान आज नई शुरुआत कर रहे हैं। यह विकसित भारत के निर्माण का संकल्प पत्र है। मैं आप सभी युवाओं को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं नियुक्ति पत्र के लिए दे रहा हूं। पीएम मोदी भारत दुनिया के सबसे युवाओं देशों में से एक है। हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि अलग अलग देशों में अपने देश के युवाओं के लिए अवसर बढ़े। आज भारत एक बड़ा मैनुफैक्चरिंग पावर बनते जा रहा है। “नागरिक देवो भव” पर सभी सेवक काम करें। पहले देखिए पटना में आयोजित रोजगार मेला कार्यक्रम की तस्वीरें… 450 युवाओं को रोजगार पत्र दिए गए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि, ‘प्रधानमंत्री का लक्ष्य 10 लाख युवाओं को रोजगार देना है। आज इस केंद्र से बिहार के 450 युवाओं को रोजगार दिए जा रहे हैं। यह देश आने वाले समय में पूरी दुनिया में स्टार्टअप का हब बनने जा रहा है। हर तरीके से प्रधानमंत्री देश के युवाओं को रोजगार की दिशा में मदद कर रहे हैं। देश में निर्मित सामानों के यूज पर बल दिया जा रहा है। यह संकल्प देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाएगा।’
SSB के IG ने गृहमंत्री का जताया आभार सशस्त्र सीमा बल के महानिरीक्षक निशित कुमार उज्ज्वल ने कहा कि, ’18 वें संस्करण में आज पूरे देश में किया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से बिहार में इसके आयोजन की जिम्मेदारी शस्त्र सीमा बल को सौंपी गई है। इसके लिए गृहमंत्री का आभार प्रकट करता हूं।’


