कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में अंचल कार्यालय के पीछे स्थित पुलिस भूमि पर शनिवार दोपहर कबाड़ वाहनों में आग लग गई। इस घटना में कई पुराने वाहन जलकर खाक हो गए। अंचलकर्मी अपने कक्ष में काम कर रहे थे, तभी उन्हें कार्यालय के पिछले हिस्से से धुआं उठने की सूचना मिली। अंचल अधिकारी रवि भूषण प्रसाद सहित सभी कर्मी मौके पर पहुंचे और तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने पर एक दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। अंचल कर्मियों की तत्परता और दमकल के समय पर पहुंचने से एक बड़ी घटना टल गई। अंचल अधिकारी रवि भूषण प्रसाद ने बताया कि यह भूमि काफी समय से खाली पड़ी है और यहां कई स्क्रैप गाड़ियां रखी हुई हैं। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ असामाजिक तत्व यहां बैठकर धूम्रपान करते हैं, और उन्हीं के गांजा या सिगरेट के सेवन के दौरान निकली चिंगारी से आग लगी होगी। प्रसाद के अनुसार, चिंगारी आसपास की झाड़ियों में गिरी होगी, जिससे आग भड़की और फिर वाहनों तक फैल गई। यह खाली पड़ी जमीन असामाजिक तत्वों के लिए नशे का अड्डा बन गई है, जहां वे आसानी से धूम्रपान का सेवन करते हैं। बता दें कि तिलैया पुलिस की यह भूमि लंबे समय से खाली है, जहां पुराने मामलों से संबंधित जब्त वाहन रखे गए थे। ये वाहन अब कबाड़ का रूप ले चुके हैं। इधर, अंचल अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा इस बात की सूचना तिलैया पुलिस को पूर्व में ही दी जा चुकी है। इसके आलोक में कई बार पैंथर के जवान तो गश्ती करने आते हैं, लेकिन उनके जाते ही नशाखोरी करने वाले लोग यहां आते हैं और आसानी से यहां धूम्रपान का सेवन किया करते हैं। कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में अंचल कार्यालय के पीछे स्थित पुलिस भूमि पर शनिवार दोपहर कबाड़ वाहनों में आग लग गई। इस घटना में कई पुराने वाहन जलकर खाक हो गए। अंचलकर्मी अपने कक्ष में काम कर रहे थे, तभी उन्हें कार्यालय के पिछले हिस्से से धुआं उठने की सूचना मिली। अंचल अधिकारी रवि भूषण प्रसाद सहित सभी कर्मी मौके पर पहुंचे और तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने पर एक दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। अंचल कर्मियों की तत्परता और दमकल के समय पर पहुंचने से एक बड़ी घटना टल गई। अंचल अधिकारी रवि भूषण प्रसाद ने बताया कि यह भूमि काफी समय से खाली पड़ी है और यहां कई स्क्रैप गाड़ियां रखी हुई हैं। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ असामाजिक तत्व यहां बैठकर धूम्रपान करते हैं, और उन्हीं के गांजा या सिगरेट के सेवन के दौरान निकली चिंगारी से आग लगी होगी। प्रसाद के अनुसार, चिंगारी आसपास की झाड़ियों में गिरी होगी, जिससे आग भड़की और फिर वाहनों तक फैल गई। यह खाली पड़ी जमीन असामाजिक तत्वों के लिए नशे का अड्डा बन गई है, जहां वे आसानी से धूम्रपान का सेवन करते हैं। बता दें कि तिलैया पुलिस की यह भूमि लंबे समय से खाली है, जहां पुराने मामलों से संबंधित जब्त वाहन रखे गए थे। ये वाहन अब कबाड़ का रूप ले चुके हैं। इधर, अंचल अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा इस बात की सूचना तिलैया पुलिस को पूर्व में ही दी जा चुकी है। इसके आलोक में कई बार पैंथर के जवान तो गश्ती करने आते हैं, लेकिन उनके जाते ही नशाखोरी करने वाले लोग यहां आते हैं और आसानी से यहां धूम्रपान का सेवन किया करते हैं।


