मुजफ्फरपुर में दवा कारोबारी की संदिग्ध मौत:कमरे में फंदे से झूलता मिला शव, भाई और परिजनों से पूछताछ; जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर में दवा कारोबारी की संदिग्ध मौत:कमरे में फंदे से झूलता मिला शव, भाई और परिजनों से पूछताछ; जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर में दवा कोराबारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार पांडेय(47) के तौर पर हुई है। घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के संजय सिनेमा रोड की है। जितेंद्र अपने भाई के साथ रहते थे। वारदात के समय उनका परिवार शहर से बाहर था। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। शनिवार सुबह काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई। दरवाजा अंदर से बंद था। भाई ने कई बार आवाज दिया, लेकिन कोई जवाब वहीं मिला। जिसके पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। अंदर फंदे से झूलता हुआ शव मिला। इसके बाद ब्रह्मपुरा थाना प्रभारी विजय लक्ष्मी टीम के साथ मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। कागजी कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या या मामला कुछ और, सस्पेंस बरकरार थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। कमरा अंदर से बंद था। हर संभावित पहलू पर छानबीन की जा रही है। बारीकी से तफ्तीश कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या जितेंद्र किसी गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रहे थे या इसके पीछे कोई बड़ा व्यावसायिक कारण था। कॉल डिटेल भी खंगाला जा रहा है। परिजनों में कोहराम, व्यवसायियों में शोक जितेंद्र कुमार पांडे के भाई और परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है, ताकि मौत के सटीक कारणों का सुराग मिल सके। मौके पर पहुंचे सहयोगियों ने बताया कि जितेंद्र स्वभाव से बेहद सरल और व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। ऐसा आत्मघाती कदम उठाना सबके लिए चौंकाने वाला है। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मुजफ्फरपुर में दवा कोराबारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार पांडेय(47) के तौर पर हुई है। घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के संजय सिनेमा रोड की है। जितेंद्र अपने भाई के साथ रहते थे। वारदात के समय उनका परिवार शहर से बाहर था। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। शनिवार सुबह काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई। दरवाजा अंदर से बंद था। भाई ने कई बार आवाज दिया, लेकिन कोई जवाब वहीं मिला। जिसके पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। अंदर फंदे से झूलता हुआ शव मिला। इसके बाद ब्रह्मपुरा थाना प्रभारी विजय लक्ष्मी टीम के साथ मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। कागजी कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या या मामला कुछ और, सस्पेंस बरकरार थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। कमरा अंदर से बंद था। हर संभावित पहलू पर छानबीन की जा रही है। बारीकी से तफ्तीश कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या जितेंद्र किसी गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रहे थे या इसके पीछे कोई बड़ा व्यावसायिक कारण था। कॉल डिटेल भी खंगाला जा रहा है। परिजनों में कोहराम, व्यवसायियों में शोक जितेंद्र कुमार पांडे के भाई और परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है, ताकि मौत के सटीक कारणों का सुराग मिल सके। मौके पर पहुंचे सहयोगियों ने बताया कि जितेंद्र स्वभाव से बेहद सरल और व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। ऐसा आत्मघाती कदम उठाना सबके लिए चौंकाने वाला है। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *