मोहन कुमार सिंह गणतंत्र दिवस परेड के विशेष अतिथि:’जल योद्धा’ की उपाधि से किया जा रहा सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए सम्मान

मोहन कुमार सिंह गणतंत्र दिवस परेड के विशेष अतिथि:’जल योद्धा’ की उपाधि से किया जा रहा सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए सम्मान

कैमूर के जिला परियोजना अधिकारी मोहन कुमार सिंह को इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड (26 जनवरी) देखने के लिए दिल्ली में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। उन्हें यह सम्मान उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों और पर्यावरण संरक्षण में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। मोहन कुमार को विशेष रूप से ‘जल योद्धा’ (Water Warrior) की उपाधि से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान गंगा और उसकी सहायक नदियों के संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त अभियान तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों में उनके निरंतर प्रयासों को मान्यता देता है। अपने कार्यकाल के दौरान, श्री सिंह ने नदी स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से जिले में आम जनता के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जनभागीदारी को बढ़ावा देकर चलाए अभियान उन्होंने जनभागीदारी को बढ़ावा देकर कई सफल अभियान चलाए हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर जल एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक बदलाव आया है। यह उपलब्धि न केवल श्री मोहन कुमार सिंह के समर्पित कार्य का प्रमाण है, बल्कि जिले के अन्य अधिकारियों, युवाओं एवं नागरिकों के लिए प्रेरणास्रोत भी बनेगी। जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि उनके इस सम्मान पर बधाई दे रहे हैं। कैमूर जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने कहा, “यह गर्व का पल है। आम लोगों और पदाधिकारियों को इनसे सीख लेनी चाहिए और जिले का मान बढ़ाना चाहिए।” श्री मोहन कुमार सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह सम्मान उन्हें जल संरक्षण और पर्यावरण हितैषी कार्यों को और अधिक उत्साह के साथ जारी रखने के लिए प्रेरित करेगा। कैमूर के जिला परियोजना अधिकारी मोहन कुमार सिंह को इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड (26 जनवरी) देखने के लिए दिल्ली में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। उन्हें यह सम्मान उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों और पर्यावरण संरक्षण में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। मोहन कुमार को विशेष रूप से ‘जल योद्धा’ (Water Warrior) की उपाधि से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान गंगा और उसकी सहायक नदियों के संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त अभियान तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों में उनके निरंतर प्रयासों को मान्यता देता है। अपने कार्यकाल के दौरान, श्री सिंह ने नदी स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से जिले में आम जनता के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जनभागीदारी को बढ़ावा देकर चलाए अभियान उन्होंने जनभागीदारी को बढ़ावा देकर कई सफल अभियान चलाए हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर जल एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक बदलाव आया है। यह उपलब्धि न केवल श्री मोहन कुमार सिंह के समर्पित कार्य का प्रमाण है, बल्कि जिले के अन्य अधिकारियों, युवाओं एवं नागरिकों के लिए प्रेरणास्रोत भी बनेगी। जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि उनके इस सम्मान पर बधाई दे रहे हैं। कैमूर जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने कहा, “यह गर्व का पल है। आम लोगों और पदाधिकारियों को इनसे सीख लेनी चाहिए और जिले का मान बढ़ाना चाहिए।” श्री मोहन कुमार सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह सम्मान उन्हें जल संरक्षण और पर्यावरण हितैषी कार्यों को और अधिक उत्साह के साथ जारी रखने के लिए प्रेरित करेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *