सलमान-ऋतिक तो कुछ नहीं… 70 की उम्र में इस एक्टर ने जिम में दिखाए मसल, फिटनेस पर लट्टू हुए फैंस

सलमान-ऋतिक तो कुछ नहीं… 70 की उम्र में इस एक्टर ने जिम में दिखाए मसल, फिटनेस पर लट्टू हुए फैंस

Anupam Kher Gym Picture Goes Viral: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर उम्र को महज एक संख्या साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। 70 साल की उम्र में भी उनकी एनर्जी, अनुशासन और फिटनेस के प्रति समर्पण युवाओं के लिए मिसाल बन चुका है। हाल ही में अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसने देखते ही देखते इंटरनेट पर हलचल मचा दी। इस तस्वीर में उनके साथ अभिनेता और सांसद रवि किशन भी नजर आ रहे हैं और दोनों का अंदाज इतना दमदार है कि फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे।

जिम से आई वायरल तस्वीर (Anupam Kher Gym Picture Goes Viral)

अनुपम खेर द्वारा साझा की गई तस्वीर एक जिम क्लब की है, जहां दोनों कलाकार पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ पोज देते दिख रहे हैं। तस्वीर में एक तरफ अनुपम खेर खड़े हैं तो दूसरी ओर रवि किशन हैं। जिम में खड़े अनुपम खेर और रवि किशन का ये अंदाज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

अनुपम खेर के कैप्शन ने बटोरी सुर्खियां

तस्वीर के साथ अनुपम खेर ने जो मैसेज लिखा, उसने फैंस को और ज्यादा प्रभावित किया। उन्होंने दर्द, मेहनत और गर्व को जोड़ते हुए एक इंस्पायरिंग कविता लिखी और अपने दोस्त और साथी कलाकार रवि किशन के साथ वर्कआउट करने की बात कही। अनुपम खेर के इस कैप्शन की भी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फैंस के मजेदार और तारीफ से भरे कमेंट

पोस्ट सामने आते ही कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। किसी ने दोनों को फिटनेस आइकॉन बताया तो किसी ने उनके जोश को सलाम किया। कई यूजर्स ने मजेदार अंदाज में लिखा कि इन दोनों ने उम्र को मात दे दी है। कुछ फैंस ने इसे रियल इस्पिरेशन बताया, तो कुछ ने कहा कि ऐसी फिटनेस हर उम्र में होनी चाहिए। कुल मिलाकर, अनुपम खेर की फिटनेस को लेकर एक बार फिर उनकी जमकर तारीफ हुई।

Anupam Kher Gym Picture Goes Viral
Anupam Kher Gym Picture Goes Viral

काम के मोर्चे पर भी एक्टिव

फिटनेस के साथ-साथ अनुपम खेर अपने प्रोफेशनल सफर में भी पूरी तरह सक्रिय हैं। अभिनय, निर्देशन और थिएटर से जुड़े रहने वाले अनुपम खेर जल्द ही चर्चित फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ में नजर आने वाले हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में उनके साथ रवि किशन भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। साल 2006 में आई पहली फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और अब इसके सीक्वल को लेकर भी खासा उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *