कुदरत का कहर, इंडोनेशिया के पासिरलांगु गांव में लैंडस्लाइड से 7 लोगों की मौत और 82 लापता

कुदरत का कहर, इंडोनेशिया के पासिरलांगु गांव में लैंडस्लाइड से 7 लोगों की मौत और 82 लापता

कुदरत का कहर बेहद ही खतरनाक होता है। इससे तबाही मच जाती है। ऐसा ही इंडोनेशिया में देखने को मिला है। इंडोनेशिया के पश्चिम जावा (West Java) प्रांत में स्थित बांडुंग (Bandung) शहर के पश्चिमी क्षेत्र स्थित गांव पासिरलांगु (Pasirlangu) में आज, शनिवार, 24 जनवरी को तड़के सुबह एक भीषण लैंडस्लाइड का मामला सामने आया है, जिससे हाहाकार मच गया है।

सो रहे थे लोग, तभी हुआ लैंडस्लाइड

जानकारी के अनुसार पासिरलांगु गांव में लैंडस्लाइड आज लोकल समयानुसार तड़के सुबह करीब 2 बजे हुआ। उस समय गांववासी सो रहे थे। अचानक हुए इस लैंडस्लाइड की वजह से लोगों की नींद खुल गई और चीखपुकार मच गई।

7 लोगों की मौत

लैंडस्लाइड की वजह से पासिरलांगु गांव में 7 लोगों की मौत हो गई। देश की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने इस बात की जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

82 लोग अभी भी लापता

लैंडस्लाइड के बाद 82 लोग अभी भी लापता हैं। रेस्क्यू टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि लैंडस्लाइड के बाद गांव में मिट्टी और चट्टानें ढह गईं, जिससे जगह-जगह मलबा हो गया है। कई घर मलबे के नीचे दब गए हैं। कई घर तो पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी हो रही है। इसके अलावा बारिश भी लोगों की परेशानी की वजह बनी हुई है। लगातार हो रही बारिश की वजह से ही लैंडस्लाइड हुआ और अब रेस्क्यू ऑपरेशन में भी इसी वजह से काफी परेशानी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *