बेतिया में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत:ट्रक ने बाइक सवार 2 युवक को मारी थी टक्कर; दूसरा घायल

बेतिया में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत:ट्रक ने बाइक सवार 2 युवक को मारी थी टक्कर; दूसरा घायल

बेतिया में सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की शुक्रवार रात गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। यह घटना सिरिसिया थाना क्षेत्र के बेतिया-लौरिया नेशनल हाईवे (एनएच-727) पर नौगांव के पास हुई। शुक्रवार दोपहर दोनों युवक बाइक से बेतिया से लौरिया की ओर जा रहे थे। नौगांव के समीप एनएच-727 पर एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही बेहोश हो गए। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान सिरिसिया थाना क्षेत्र के मोर बेलवा गांव निवासी मनीष मिश्रा के 19 वर्षीय बेटा कुंदन कुमार और लौरिया थाना क्षेत्र के धोबनी गांव निवासी मुन्ना मिश्रा के 19 वर्षीय बेटा रिशु कुमार के रूप में हुई। जीएमसीएच में इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात रिशु कुमार की मौत हो गई। कुंदन कुमार की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है और वे चिकित्सकों की निगरानी में हैं। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां रिशु की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। अस्पताल नाका थाना प्रभारी मदन माझी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बेतिया में सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की शुक्रवार रात गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। यह घटना सिरिसिया थाना क्षेत्र के बेतिया-लौरिया नेशनल हाईवे (एनएच-727) पर नौगांव के पास हुई। शुक्रवार दोपहर दोनों युवक बाइक से बेतिया से लौरिया की ओर जा रहे थे। नौगांव के समीप एनएच-727 पर एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही बेहोश हो गए। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान सिरिसिया थाना क्षेत्र के मोर बेलवा गांव निवासी मनीष मिश्रा के 19 वर्षीय बेटा कुंदन कुमार और लौरिया थाना क्षेत्र के धोबनी गांव निवासी मुन्ना मिश्रा के 19 वर्षीय बेटा रिशु कुमार के रूप में हुई। जीएमसीएच में इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात रिशु कुमार की मौत हो गई। कुंदन कुमार की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है और वे चिकित्सकों की निगरानी में हैं। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां रिशु की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। अस्पताल नाका थाना प्रभारी मदन माझी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *