मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बिंदवाड़ा मोहल्ले में दो बंद घरों से लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी हो गए। शुक्रवार की देर शाम पीड़ित ने थाने में आवेदन दिया है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, शंभुशरण सिंह और मलिंदर कुमार सिंह अपने घरों में ताला लगाकर निजी कार्य से रिश्तेदारों के यहां गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके बंद घरों को निशाना बनाया। पिता के देहांत के बाद घर गया था पीड़ित शंभुशरण सिंह की पत्नी बिंदु देवी ने बताया कि उनके पिता के निधन के बाद वे पति और बच्चों के साथ मायके खंड बिहारी गांव गई थी। बुधवार को जब उनके पति घर लौटे, तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ मिला। हालांकि, घर का अन्य सामान व्यवस्थित था। गुरुवार शाम को जब पूरा परिवार घर पहुंचा, तो गोदरेज में रखे सोने और चांदी के आभूषण गायब पाए गए। बिंदु देवी के अनुसार, चोरों ने गोदरेज को तोड़े बिना डुप्लीकेट या मास्टर चाबी का इस्तेमाल कर चोरी की। चोरी हुए आभूषणों में छह जोड़ी सोने के कान के जेवर, एक चेन, दो मंगलसूत्र और अंगूठियां शामिल हैं। कुल मिलाकर लगभग पांच भर सोने के आभूषणों की चोरी हुई है, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत पांच लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। दूसरे पीड़ित मलिंदर कुमार सिंह ने बताया कि वे 12 जनवरी को अपनी पत्नी के साथ बेटे के घर आसनसोल गए थे। उन्हें पड़ोसियों से सूचना मिली कि उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला कटा हुआ है। 10 लाख के आभूषण चोरी गुरुवार को गांव लौटने पर उन्होंने देखा कि घर से एलईडी टीवी गायब है तथा गोदरेज में रखे पत्नी के आभूषण भी चोरी हो चुके हैं। चोरी गए आभूषणों में चार ग्राम की सोने की चेन, चार सोने के कंगन, तीन भर का मंगलसूत्र एवं कान के आभूषण शामिल हैं। इस घटना में लगभग दस लाख रुपए मूल्य के आभूषणों की चोरी होने की बात कही गई है। इस संबंध में कासिम बाजार थाना को सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष रूबी कांत कच्छप ने बताया कि दो घरों में चोरी से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोरों ने गोदरेज को तोड़े बिना डुप्लीकेट अथवा मास्टर चाबी से लॉकर खोलकर आभूषणों की चोरी की है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बिंदवाड़ा मोहल्ले में दो बंद घरों से लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी हो गए। शुक्रवार की देर शाम पीड़ित ने थाने में आवेदन दिया है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, शंभुशरण सिंह और मलिंदर कुमार सिंह अपने घरों में ताला लगाकर निजी कार्य से रिश्तेदारों के यहां गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके बंद घरों को निशाना बनाया। पिता के देहांत के बाद घर गया था पीड़ित शंभुशरण सिंह की पत्नी बिंदु देवी ने बताया कि उनके पिता के निधन के बाद वे पति और बच्चों के साथ मायके खंड बिहारी गांव गई थी। बुधवार को जब उनके पति घर लौटे, तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ मिला। हालांकि, घर का अन्य सामान व्यवस्थित था। गुरुवार शाम को जब पूरा परिवार घर पहुंचा, तो गोदरेज में रखे सोने और चांदी के आभूषण गायब पाए गए। बिंदु देवी के अनुसार, चोरों ने गोदरेज को तोड़े बिना डुप्लीकेट या मास्टर चाबी का इस्तेमाल कर चोरी की। चोरी हुए आभूषणों में छह जोड़ी सोने के कान के जेवर, एक चेन, दो मंगलसूत्र और अंगूठियां शामिल हैं। कुल मिलाकर लगभग पांच भर सोने के आभूषणों की चोरी हुई है, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत पांच लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। दूसरे पीड़ित मलिंदर कुमार सिंह ने बताया कि वे 12 जनवरी को अपनी पत्नी के साथ बेटे के घर आसनसोल गए थे। उन्हें पड़ोसियों से सूचना मिली कि उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला कटा हुआ है। 10 लाख के आभूषण चोरी गुरुवार को गांव लौटने पर उन्होंने देखा कि घर से एलईडी टीवी गायब है तथा गोदरेज में रखे पत्नी के आभूषण भी चोरी हो चुके हैं। चोरी गए आभूषणों में चार ग्राम की सोने की चेन, चार सोने के कंगन, तीन भर का मंगलसूत्र एवं कान के आभूषण शामिल हैं। इस घटना में लगभग दस लाख रुपए मूल्य के आभूषणों की चोरी होने की बात कही गई है। इस संबंध में कासिम बाजार थाना को सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष रूबी कांत कच्छप ने बताया कि दो घरों में चोरी से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोरों ने गोदरेज को तोड़े बिना डुप्लीकेट अथवा मास्टर चाबी से लॉकर खोलकर आभूषणों की चोरी की है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।


