Shark Tank India Episode: टीवी के सुपरहिट शो ‘बालिका वधू’ में ‘गहना’ का यादगार भूमिका निभाने वाली फेमस एक्ट्रेस नेहा मर्दा अब एक नई पहचान के साथ दुनिया के सामने लौटी हैं। हाल ही में नेहा ने एक्टिंग की चकाचौंध से दूर बिजनेस की दुनिया में कदम रखा है। वो अपने पर्सनल केयर ब्रांड ‘फिटकू’ (Fitkoo) के लिए निवेश मांगने ‘शार्क टैंक इंडिया सीजन 5’ (Shark Tank India Season 5) के स्टेज पर पहुंचीं, जहां उन्हें शार्क्स की ओर से कड़ा ‘रियलिटी चेक’ मिला।
Shark Tank India में मिला ऐसा ‘रियलिटी चेक’ कि उड़ गए होश
इतना ही नहीं, नेशनल टेलीविजन पर अपनी पिच के दौरान नेहा ने अपनी जिंदगी के एक बेहद प्राइवेट और इमोशनल पहलू पर बात की। उन्होंने बताया कि बच्चे के जन्म के बाद उन्हें ‘बॉडी डिसओडर’ (शरीर की दुर्गंध) की समस्या होने लगी थी। नेहा ने कहा, “प्रेग्नेंसी के बाद शरीर में आए बदलावों की वजह से मेरा आत्मविश्वास पूरी तरह डगमगा गया था। एक एक्टर के तौर पर ये मेरे लिए बहुत बड़ी समस्या थी। जब बाजार का कोई भी प्रोडक्ट काम नहीं आया, तो मैंने खुद एक समाधान ढूंढा और यहीं से ‘फिटकू’ का आइडिया मेरे दिमाग में आया।”
नेहा मर्दा का ये ब्रांड ‘फिटकरी’ बेस्ड अंडरआर्म रोल-ऑन बनाता है, जिसे उन्होंने 100% नेचुरल और 24 घंटे तक ताजा रखने वाला बताया। हालांकि, इसकी कीमत सुनकर शार्क्स हैरान रह गए और जज नमिता थापर ने सवाल उठाते हुए कहा, “भारत में लोग 100 से 200 रुपये में डिओडोरेंट खरीदते हैं। आपका प्रोडक्ट 999 रुपये का है, क्या भारतीय बाजार इससे जुड़ पाएगा?” तो वहीं, अनुपम मित्तल ने ब्रांड के दावों पर सवालिया निशान लगाते हुए पूछा कि क्या इसकी खुशबू वाकई कोई काम की है या ये सिर्फ मार्केटिंग का एक हिस्सा है। शार्क्स ने इस बात पर भी चर्चा की कि क्या नेहा के ब्रांड की सफलता के पीछे उनकी एक्टिंग की पॉपुलैरिटी है या फिर वाकई प्रोडक्ट में भी दम है।
मिनिमलिस्ट के मोहित यादव और फिक्सडर्मा की फाउंडर
‘शार्क टैंक इंडिया’ के इस नए सीजन में पुराने जजों जैसे अमन गुप्ता, विनीता सिंह, रितेश अग्रवाल और नमिता थापर के साथ कई नए चेहरे भी नजर आए। इसमें मिनिमलिस्ट के मोहित यादव और फिक्सडर्मा की फाउंडर शैली मेहरोत्रा जैसे दिग्गज उद्यमी शामिल हैं, जो स्टार्टअप्स को परख रहे हैं और नए नजरिए से स्टार्टअप्स को राह दे रहे हैं।
बता दें, नेहा मर्दा का एक्टिंग से एंटरप्रेन्योरशिप तक का ये सफर काफी प्रेरणादायक है, लेकिन शार्क्स के कड़े सवालों ने ये साफ कर दिया है कि बिजनेस की दुनिया में ‘सेलिब्रिटी स्टेटस’ से ज्यादा ‘प्रोडक्ट की वैल्यू’ मायने रखती है और ये नेहा के लिए एक हार्श रिएलिटी थी।


