नालंदा में गणतंत्र दिवस पर भव्य कार्यक्रम की तैयारी:सोगरा मैदान में 13 विभागों की झांकियां, परेड में शामिल होंगी सात टुकड़ियां; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नालंदा में 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने अलग-अलग विभागों के पदाधिकारियों को 26 जनवरी के राष्ट्रीय पर्व के सफल आयोजन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुख्य समारोह सोगरा उच्च विद्यालय परिसर, बिहारशरीफ में सुबह 9 बजे आयोजित किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने समारोह स्थल पर बैठने की उचित व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, झंडारोहण और राष्ट्रगान के साथ-साथ विभिन्न विभागों की ओर से प्रस्तुत की जाने वाली झांकियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया है। जिले भर में होगा कार्यक्रम मुख्य समारोह के अतिरिक्त जिले के विभिन्न कार्यालयों में भी कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। नालंदा समाहरणालय में सुबह 9:45 बजे, जिला परिषद कार्यालय में 10 बजे, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में 10:10 बजे, अनुमंडल कार्यालय बिहारशरीफ में 10:15 बजे, गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय में 10:25 बजे, बिहारशरीफ नगर निगम में 10:40 बजे, बिहारशरीफ थाना परिसर में 10:50 बजे झंडारोहण होगा। इसके बाद कारगिल पार्क में 11:10 बजे शहीदों को श्रद्धांजलि और माल्यार्पण किया जाएगा, जबकि पुलिस लाइन बिहारशरीफ में 11:25 बजे कार्यक्रम संपन्न होगा। 13 विभागों की रंगारंग झांकियां गणतंत्र दिवस समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए 13 विभागों की ओर से विविध विषयों पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। जिला स्वास्थ्य समिति ‘कन्या भ्रूण हत्या एक अपराध’ पर झांकी पेश करेगी, तो जिला ग्रामीण विकास अभिकरण मनरेगा खेल मैदान का प्रदर्शन करेगा। सर्व शिक्षा अभियान की झांकी में शिक्षा में आईसीटी के प्रयोग को दर्शाया जाएगा। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा कोषांग बिहार भिक्षावृत्ति निवारण योजना, कृषि कार्यालय फार्मर रजिस्ट्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण नल-जल योजना, आईसीडीएस सक्षम आंगनवाड़ी, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग शराबबंदी के सकारात्मक प्रभाव, जीविका मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, जिला पंचायत राज पंचायत सरकार भवन और विवाह मंडप, योजना कार्यालय सात निश्चय-3, पशुपालन कार्यालय सेक्स-सॉर्टेड सीमेन तथा परिवहन कार्यालय सड़क सुरक्षा पर झांकियां प्रस्तुत करेंगे। परेड में शामिल होंगी सात टुकड़ियां राष्ट्रीय ध्वज को भव्य सलामी देने के लिए परेड में विभिन्न बलों की टुकड़ियां शामिल होंगी। इनमें डीएपी की तीन प्लाटून, होमगार्ड की एक प्लाटून, एनसीसी सीनियर डिवीजन की एक प्लाटून, एनसीसी जूनियर डिवीजन की एक प्लाटून, स्काउट एवं गाइड की दो प्लाटून, फायर ब्रिगेड की एक यूनिट और सैनिक विद्यालय राजगीर की एक यूनिट शामिल होगी। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान जिला प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ और पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) तथा यातायात को संयुक्त रूप से यह सुनिश्चित करने का जिम्मा सौंपा गया है कि समारोह स्थल पर एकत्रित भीड़ अनियंत्रित न हो। सोगरा उच्च विद्यालय के प्रवेश द्वार पर भीड़ जमा न हो, इसके लिए पुलिस उपाधीक्षक यातायात विशेष व्यवस्था करेंगे। समारोह स्थल पर महत्वपूर्ण व्यक्तियों, जन प्रतिनिधियों, स्वतंत्रता सेनानियों, आमंत्रित अतिथियों, प्रेस प्रतिनिधियों और महिलाओं के लिए अलग-अलग कर्णांकित क्षेत्रों में बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक क्षेत्र में एक पदाधिकारी या कर्मचारी तैनात किया जाएगा ताकि आगंतुकों को स्थान ग्रहण करने में कोई कठिनाई न हो। महादलित टोलों में भी कार्यक्रम जिला कल्याण पदाधिकारी को महादलित टोलों में भी झंडारोहण कार्यक्रम विधिवत संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही शहर की साफ-सफाई, पेयजल और विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है। आज होगा फुल ड्रेस रिहर्सल समारोह की सफलता के लिए आज फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से अपने दायित्वों का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करने की अपील की है। नालंदा में 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने अलग-अलग विभागों के पदाधिकारियों को 26 जनवरी के राष्ट्रीय पर्व के सफल आयोजन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुख्य समारोह सोगरा उच्च विद्यालय परिसर, बिहारशरीफ में सुबह 9 बजे आयोजित किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने समारोह स्थल पर बैठने की उचित व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, झंडारोहण और राष्ट्रगान के साथ-साथ विभिन्न विभागों की ओर से प्रस्तुत की जाने वाली झांकियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया है। जिले भर में होगा कार्यक्रम मुख्य समारोह के अतिरिक्त जिले के विभिन्न कार्यालयों में भी कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। नालंदा समाहरणालय में सुबह 9:45 बजे, जिला परिषद कार्यालय में 10 बजे, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में 10:10 बजे, अनुमंडल कार्यालय बिहारशरीफ में 10:15 बजे, गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय में 10:25 बजे, बिहारशरीफ नगर निगम में 10:40 बजे, बिहारशरीफ थाना परिसर में 10:50 बजे झंडारोहण होगा। इसके बाद कारगिल पार्क में 11:10 बजे शहीदों को श्रद्धांजलि और माल्यार्पण किया जाएगा, जबकि पुलिस लाइन बिहारशरीफ में 11:25 बजे कार्यक्रम संपन्न होगा। 13 विभागों की रंगारंग झांकियां गणतंत्र दिवस समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए 13 विभागों की ओर से विविध विषयों पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। जिला स्वास्थ्य समिति ‘कन्या भ्रूण हत्या एक अपराध’ पर झांकी पेश करेगी, तो जिला ग्रामीण विकास अभिकरण मनरेगा खेल मैदान का प्रदर्शन करेगा। सर्व शिक्षा अभियान की झांकी में शिक्षा में आईसीटी के प्रयोग को दर्शाया जाएगा। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा कोषांग बिहार भिक्षावृत्ति निवारण योजना, कृषि कार्यालय फार्मर रजिस्ट्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण नल-जल योजना, आईसीडीएस सक्षम आंगनवाड़ी, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग शराबबंदी के सकारात्मक प्रभाव, जीविका मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, जिला पंचायत राज पंचायत सरकार भवन और विवाह मंडप, योजना कार्यालय सात निश्चय-3, पशुपालन कार्यालय सेक्स-सॉर्टेड सीमेन तथा परिवहन कार्यालय सड़क सुरक्षा पर झांकियां प्रस्तुत करेंगे। परेड में शामिल होंगी सात टुकड़ियां राष्ट्रीय ध्वज को भव्य सलामी देने के लिए परेड में विभिन्न बलों की टुकड़ियां शामिल होंगी। इनमें डीएपी की तीन प्लाटून, होमगार्ड की एक प्लाटून, एनसीसी सीनियर डिवीजन की एक प्लाटून, एनसीसी जूनियर डिवीजन की एक प्लाटून, स्काउट एवं गाइड की दो प्लाटून, फायर ब्रिगेड की एक यूनिट और सैनिक विद्यालय राजगीर की एक यूनिट शामिल होगी। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान जिला प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ और पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) तथा यातायात को संयुक्त रूप से यह सुनिश्चित करने का जिम्मा सौंपा गया है कि समारोह स्थल पर एकत्रित भीड़ अनियंत्रित न हो। सोगरा उच्च विद्यालय के प्रवेश द्वार पर भीड़ जमा न हो, इसके लिए पुलिस उपाधीक्षक यातायात विशेष व्यवस्था करेंगे। समारोह स्थल पर महत्वपूर्ण व्यक्तियों, जन प्रतिनिधियों, स्वतंत्रता सेनानियों, आमंत्रित अतिथियों, प्रेस प्रतिनिधियों और महिलाओं के लिए अलग-अलग कर्णांकित क्षेत्रों में बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक क्षेत्र में एक पदाधिकारी या कर्मचारी तैनात किया जाएगा ताकि आगंतुकों को स्थान ग्रहण करने में कोई कठिनाई न हो। महादलित टोलों में भी कार्यक्रम जिला कल्याण पदाधिकारी को महादलित टोलों में भी झंडारोहण कार्यक्रम विधिवत संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही शहर की साफ-सफाई, पेयजल और विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है। आज होगा फुल ड्रेस रिहर्सल समारोह की सफलता के लिए आज फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से अपने दायित्वों का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करने की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *